हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एथलेटिक्स छोड़ थामा क्रिकेट का दामन, टीम इंडिया में नहीं मिली कभी जगह, अब सीधा इस विदेशी लीग में मचाएंगी धमाल

सलोनी डंगोरे ने एथलेटिक्स को छोड़ क्रिकेट की तरफ रुख किया। उन्हें अभी तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है लेकिन एक विदेशी लीग का अब वो हिस्सा बनने जा रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं उनकी इस कहानी के बारे में।

विज्ञापन
Salonee Dangore

क्रिकेट में हम अक्सर देखते हैं कि घरेलू क्रिकेट लीग में धमाल मचाने के बाद किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। इसी के साथ प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भी खेलने का मौका मिलता है। भारतीय महिला क्रिकेटर सलोनी डंगोरे की कहानी इससे थोड़ी अलग है। साल 2017 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाली सलोनी ने आज तक केवल घरेलू क्रिकेट ही खेला है। टीम इंडिया के लिए खेलना तो दूर की बात है वुमेंस प्रीमियर लीग में वो आज तक नहीं खेल पाई, लेकिन अब वो सीधा कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलती हुई नजर आएंगी। सलोनी की कहानी बाकी सभी क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों से जुदा है क्योंकि वो पहले क्रिकेटर बनना ही नहीं चाहती थीं।

एथलेटिक्स को छोड़ क्रिकेट को चुना

सलोनी डंगोरे बचपन से ही एथलेटिक्स में रुचि रखती थी और इसलिए उनकी फिटनेस कमाल की रही। वो नेशनल लेवल पर लॉन्ग जंप और 100, 200 मीटर की रेस में हिस्सा ले चुकी हैं। आज की तारीख में अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों को छकाने वाली सलोनी को साल 2015 तक ये भी नहीं पता था कि लेग स्पिन होती क्या है। 17 साल की उम्र में किसी की सलाह पर उन्होंने एथलेटिक्स को छोड़ क्रिकेट में जाने का मन बनाया।

MP और छत्तीसगढ़ के लिए खेला घरेलू क्रिकेट

सलोनी 2 राज्यों के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने अपने अपने करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए की थी लेकिन बाद में वो छत्तीसगढ़ के लिए केलने लगीं। शुरुआती करियर में वो तेज गेंदबाजी करना चाहती थीं लेकिन कोच की सलाह ने उन्हें लेग स्पिन गेंदबाज बना दिया। सेन वॉर्न की वीडियो देखकर उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी करना सीखा। स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ वो निचले क्रम में बल्लेबाजी से योगदान देना भी जानती हैं।

विज्ञापन

कैरेबियन प्रीमियर लीग में मिला मौका

वुमेंस प्रीमियर लीग में सलोनी डंगोरे पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए नेट गेंदबाज से तौर पर जुड़ी हुई थीं। 27 साल की हो चुकी सलोनी को आज तक टीम इंडिया के लिए कभी खेलने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन अब वो कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाती हुई नजर आ सकती हैं। उन्हें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। उनके साथ-साथ  शिखा पांडे, लिजेल ली और जेस जोनासन भी टीम के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़िए- WI vs AUS: स्टीव स्मिथ ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया किस शर्त पर होगी वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola