WI vs AUS: स्टीव स्मिथ ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया किस शर्त पर होगी वापसी

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंजरी से उभर चुके हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन इसे लेकर एक शर्त रखी गई है। क्या है ये शर्त आइए आपको बताते हैं।

Steve Smith

Steve Smith

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंजरी के चलते नहीं खेल पाए थे। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में वापसी के लिए स्मिथ पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच और स्टीव स्मिथ इस बात के संकेत दे चुके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में फील्डिंग के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी। अब वो इस चोट से उभर चुके हैं और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। आइए आपको भी बताते हैं कि ये शर्त क्या है और इसके पीछे की वजह क्या है।

विज्ञापन

किस शर्त पर होगी स्मिथ की वापसी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में स्मिथ को स्लिप में फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लगी थी। अब अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खेलेंगे तो स्लिप में फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। चोट को ध्यान में रखते हुए उनको एहतियात के तौर पर स्लिप में फील्डिंग करने से बचना होगा। इसको लेकर स्मिथ ने खुद बताया कि, “विकेट के सामने खड़े होकर फील्डिंग करना मेरे लिए तोड़ा अजीब होगा। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट मैच में इससे पहले मैंने ऐस कुछ किया है। मिड ऑन, मिड ऑफ और फाइन लेग पर फील्डिंग करना स्लिप में खड़े होने से काफी अलग होगा।”

विज्ञापन

स्मिथ की वापसी, कौन होगी टीम से बाहर?

स्टीव स्मिथ की वापसी होते ही एक खिलाड़ी की प्लेइंग 11 से छुट्टी होना तय है। उनकी जगह पहले मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जोश इंग्लिश को मौका दिया गया था लेकिन वो दोनों ही पारियों में फ्लॉप नजर आए। पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 तो वहीं दूसरी पारी में वो केवल 12 ही बना पाए थे। ऐसे में स्मिथ की वापसी होने पर उनकी प्लेइंग 11 से बाहर होना लगभग तय ही माना जा रहा है।

विज्ञापन

स्मिथ की वापसी से मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी

टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक जड़ चुके स्टीव स्मिथ की वापसी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में नई जान फूंक देगी। पहले टेस्ट मैच में टीम ने जीत जरूर हासिल की थी लेकिन बल्लेबाजी काफी लड़खड़ाती हुई नजर आई थी। दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के साथ टीम इस सीरीज पर भी कब्जा करना चाहेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत जीत के साथ करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ