Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब भारत के लिए टेस्ट में प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। आईपीएल 2025 के बीच में दोनों ने बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट से दूरी बनाई। हालांकि रोहित और विराट भारत के लिए वनडे मैच खेलना जारी रखेंगे। आइए जानते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल कितने वनडे मैच भारत के लिए खेलेंगे?
रोहित और विराट वनडे में मचाएंगे धमाल
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 में भाग नहीं लेंगे। अब दोनों का जलवा वनडे में दिखेगा। टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पहली बार उतरेंगे, जिसका आगाज 17 अगस्त से होगा। इस सीरीज का आखिरी वनडे मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा।
बांग्लादेश दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत का दौरा करने वाली है। जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाना है। अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली इन तीनों वनडे सीरीज में हिस्सा लेते हैं तो दोनों खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद साल 2025 में 9 वनडे मैच खेल सकते हैं।
रोहित-विराट की खलेगी कमी
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेकर भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया है। टीम इंडिया आईपीएल 2025 के बाद से ही इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में इस सीरीज में रोहित और विराट की कमी खलेगी। कई अरसे बाद ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टेस्ट सीरीज में भाग लेगी।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
14 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
26 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
53 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines