Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए खराब प्रदर्शन किया. वह लगभग हर मोर्चे पर टीम के लिए फ्लॉप हुए. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय कप्तान का बल्ला नहीं चला था. वह इस टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए देखे गए थे. अब मुंबई टी-20 लीग में सूर्यकुमार यादव फ्लॉप हो गए हैं. लोकल लीग में भी उनका बल्ला नहीं चला. उनका खराब प्रदर्शन जारी है.
सूर्या हुए फ्लॉप
मुंबई टी-20 लीग में सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की ओर से खेल रहे हैं. 2 जून को खेले गए मुकाबले में सूर्या का बल्ला नहीं चला. सूर्या की टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार यादव ने 11 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 4 चौके भी अपने नाम किए. उन्हें आर सावंत ने आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.
सूर्या का खराब प्रदर्शन जारी
सूर्या आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 20.76 की औसत के साथ 270 रन बनाए थे. उन्होंने 147.54 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. सूर्या ने 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे. सूर्या की खराब फॉर्म अब क्रिकेट के केंद्र में आ चुकी है. उनका लगातार खराब प्रदर्शन करना भारतीय टी-20 टीम के लिए भी अच्छे संकेत नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग्स की बाढ़ ने बढ़ाया ICC का सिरदर्द, अब शुरू हुई एक्शन की तैयारी!
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 209/5 रन बनाए थे. टीम की ओर से हार्दिक तैमोर ने 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष वर्तक ने 21 गेंदों में 39 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई 20 ओवर में 188 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से नुतन गोयल ने 56 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह से भिड़ने वाला पूर्व इंग्लिश कप्तान बना कोच, ऑस्ट्रेलिया में मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines