युवराज सिंह से भिड़ने वाला पूर्व इंग्लिश कप्तान बना कोच, ऑस्ट्रेलिया में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सिडनी थंडर ने बिग बैश लीग के लिए फ्लिंटॉफ को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. वह ट्रेवर बेयलिस की जगह लेंगे, जिन्होंने 6 साल तक इस पद पर सिडनी थंडर्स के लिए काम किया.

Cricket News (20)
1 / 6

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ को ऑस्ट्रेलिया में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. फ्लिंटॉफ ने लंबे समय तक इंग्लैंड की कप्तानी का जिम्मा संभाला है. फ्लिंटॉफ की भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह के साथ हो चुकी है. दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग हुई थी, जिसके बाद युवराज सिंह ने स्टूअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे.  

विज्ञापन

10 साल बाद हुई वापसी

10 साल बाद हुई वापसी2 / 6

10 साल बाद फ्लिंटॉफ की बिग बैश लीग में वापसी हुई है. इससे पहले वह बीबीएल सीजन 4 में एक खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं. फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के सफलत कप्तानों में से एक हैं. साल 2005 में उन्होंने एशेज सीरीज इंग्लैंड को दिलाने में मदद की थी.

विज्ञापन

कोचिंग में लंबा अनुभव

कोचिंग में लंबा अनुभव3 / 6

48 साल के फ्लिंटॉफ ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के लिए काम किया है. इसके अलावा उन्होंने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए भी काम किया है. हालांकि अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वह बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

फ्लिंटॉफ ने क्या कहा?

फ्लिंटॉफ ने क्या कहा?4 / 6

सिडनी थंडर्स का कोच बनने के बाद फ्लिंटॉफ ने कहा "मैं वहां जाकर शुरुआत करने के लिए बेताब हूं. मैं इसे लेकर काफी आशावादी हूं. फ्रेंचाइजी को देखिए, खिलाड़ियों को देखिए, समर्थन को देखिए, और मुझे लगता है कि यहां बहुत कुछ अच्छा बनाने की गुंजाइश है."

विज्ञापन

फ्लिंटॉफ का करियर

फ्लिंटॉफ का करियर5 / 6

फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट मैचों में 31.77 की औसत के साथ 3845 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 141 वनडे मैचों में 32.01 की औसत के साथ 3394 रन बनाए हैं. वहीं, 7 टी-20 मैच में उन्होंने 12.66 की औसत के साथ 76 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच उन्होंने साल 2009 में खेला था.

फ्लिंटॉफ की खास अपील

फ्लिंटॉफ की खास अपील6 / 6

फ्लिंटॉफ ने आगे कहा "मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी मैच देखने आने वाले लोगों से जुड़ें. मैं चाहता हूं कि वे क्रिकेट का आनंद लें. हालांकि, यह सब कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है... मैं चाहता हूं कि वे जुनून के साथ खेलें और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दें. आज दुनिया भर में देखें तो हर किसी को अलग-अलग टीमों के लिए खेलने का मौका मिलता है."

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन