Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। जहां पर वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज के लिए राशिद खान को कप्तानी दी गई है, जबकि वनडे सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा मुजीब उर रहमान की लंबे समय बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।
मुजीब उर रहमान की हुई वापसी
मुजीब पिछले कई महीनों से नेशनल क्रिकेट टीम से दूर चल रहे थे। हाल ही में वह दाएं पैर की मोच से उबरे हैं। इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जुबैद अकबरी को भी पहली बार नेशनल टीम में मौका मिला है।
मुजीब की वापसी पर मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह ने कहा कि हमारे मुख्य स्पिनर मुजीब उर रहमान को चोट से उबरते हुए और चयन के लिए उपलब्ध होते देखना बहुत अच्छा अहसास है। वह हमारी टीम का एक अहम मेंबर है और हमें उम्मीद है कि वह अफगानिस्तान के लिए दमदार प्रदर्शन जारी रखेगा।
दौरे का आगाज 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ किया जाएगा। पहला मुकाबला 11 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा,जबकि आखिरी वनडे मैच 21 दिसंबर को खेला जाना है। अफगानिस्तान इस बार आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग लेगी। जिसका आयोजन इस बार पाकिस्तान में किया जाएगा।
टी20 टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, जुबैद अकबरी, गुलबदीन नैब, करीम जन्नत, अजमतुल्लाह उमरजई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद और नवीन उल हक।
वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , एएम गजनफर, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहम मलिक।
यह भी पढ़ें: पर्थ की हार नहीं पचा पा रहे कंगारू! कैनबरा में खुली पोल, बारिश में भीगने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
30 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
33 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
43 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines