Babar Azam AUS vs PAK: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 20 ओवर के खेल में ही मेहमान टीम के चार धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बाबर आजम एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। बाबर एडम जम्पा की घूमती गेंद के आगे चारों खाने चित हो गए। अब्दुला शफीक और सैम आयूब भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सस्ते में पवेलियन लौटे।
जम्पा ने उड़ाए बाबर के होश
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम आयूब को महज एक रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद बाबर को तीसरे ही ओवर में क्रीज पर उतरना पड़ा। बाबर ने अपनी पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया और अच्छी लय में दिखाई दिए। बाबर के बल्ले से गेंद अच्छी तरह से मिडिल भी हो रही थी। 43 गेंदों का सामना करते हुए बाबर 37 रन बना चुके थे और क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए पैट कमिंस ने गेंद एडम जम्पा के हाथों में थमाई। जम्पा कैप्टन के भरोसे पर एकदम खरे उतरे। 18वें ओवर में जम्पा की घूमती गेंद के खिलाफ बाबर पूरी तरह से गच्चा खा गए। जम्पा की गेंद उम्मीद के मुताबिक थोड़ा ज्यादा नीचे रही, जिसके चलते बाबर बॉल की लाइन को समझने में नाकाम रहे।
बाबर का फ्लॉप शो जारी
बाबर आजम का फ्लॉप शो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी जारी रहा। बाबर के लिए साल 2024 बल्ले से किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बाबर इस साल एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने एक फिफ्टी तक नहीं जमाई है। साल 2023 में भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बाबर के बल्ले से कोई शतक या अर्धशतक नहीं निकल सका था। बाबर लगभग एक साल बाद वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines