Today Cricket Match 13 June 2026: क्रिकेट फैंस के लिए आज यानी 13 जून का दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है. आज एक के बाद एक कई बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. एक तरफ भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, तो वहीं इंग्लैंड में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, श्रीलंका में जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज में भी एक अहम मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए आपको इन मुकाबलों से जुड़ी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि ये मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.
क्रिकेट में आज किसका-किसका मैच है?
13 जून को क्रिकेट फैंस कुल 5 रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. सबसे पहले श्रीलंका में जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी होंगी. वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें भिड़ेंगी, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. वहीं, तीसरे मैच में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच?
भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच पहला वनडे मैच शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले कितने बजे होंगे?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 जून को स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा और वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा.
SL A vs AFG A ट्राई सीरीज मैच कितने बजे शुरू होगा?
श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाला ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में भारत ए के खिलाफ हार मिली है, ऐसे में टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: ईशान-राहुल या यशस्वी, विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब
IND vs AFG 1st ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: डेब्यू से पहले टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन के बाद घर लौटा अफगान क्रिकेटर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines