IND vs AFG: ईशान-राहुल या यशस्वी, विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक सवाल क्रिकेट फैंस को परेशान कर रहा है कि आखिरकार विराट कोहली की जगह पर किस खिलाड़ी को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा? अब टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इस सवाल का जवाब दिया है.

Cricket News - 2026-06-12T211241.284

Virat Kohli and Morne Morkel: Image Credit/ AI

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इस सीरीज में विराट कोहली को मौका मिला था. लेकिन चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है. लेकिन सवाल ये है कि किंग कोहली की जगह पर नंबर 3 पर किस बल्लेबाज को मौका मिलेगा? क्योंकि इसके लिए यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ईशान किशन दावेदार हैं. इसका जवाब भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया है.

विज्ञापन

मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

मैच से पहले 12 जून की शाम में मोर्ने मोर्कल ने इस सवाल का जवाब दिया. उन्होंने संकेत दिया की भारतीय टीम नंबर 3 पर रोटेशन पॉलिसी अपनाएगी. कोच ने कहा , “मुझे लगता है कि इस सीरीज में हम इस बात पर विचार करेंगे कि ईशान (किशन) कौन खेलेगा, केएल (राहुल) कौन खेलेगा या यशसस्वी (जैसवाल) कौन खेलेगा. हमारे पास कुछ एक दिवसीय मैच आने वाले हैं, और हम खिलाड़ियों को अलग-अलग समय पर खेलने का मौका देंगे ताकि हमें यह बेहतर ढंग से समझ आ सके कि हम टीमों को कैसे व्यवस्थित कर सकते हैं और हमारे पास अलग-अलग विकल्प मौजूद हों.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से केन विलियमसन तक, 10 हजार टेस्ट रन का सपना अधूरा छोड़ गए ये 4 दिग्गज

तीनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

पिछले 5 साल में केएल राहुल ने भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की है और वह बैक बोन भी साबित हुए हैं. इसके अलावा ईशान किशन ने आईपीएल 2026 में नंबर 3 पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी की. साथ ही उन्हें प्रैक्टिस के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया, जबकि राहुल को आउटफील्ड पर कैच की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. ऐसे में माना जा सकता है कि राहुल नंबर 3 पर किंग कोहली की जगह ले सकते हैं, जबकि ईशान किशन को लोअर मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ