Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T-20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के 41 खिलाड़ी मैदान पर, जानिए किस टीम में कितने प्लेयर?

T20 World Cup 2026 Indian Origin Players: भारतीय मूल के 41 खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका से लेकर न्यूजीलैंड की भी टीम शामिल है, जिनमें भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 8, 2026 19:17
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 41 भारतीय मूल के खिलाड़ी
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 41 भारतीय मूल के खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 Indian Origin Players: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है. 7 फरवरी को भारत और पाकिस्तान समेत कई देश मैदान पर उतरे. भारत ने यूएसए को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को शिकस्त दी. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 देश हिस्सा ले रहे हैं. इन 20 टीमों में भारतीय मूल के 41 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. साउथ अफ्रीका से लेकर न्यूजीलैंड तक कई मजबूत देश में भी भारती मूल के खिलाड़ी शामिल हैं.

कनाडा और यूएसए में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी

कनाडा की टीम में कुल 11 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है, जबकि यूएसए की टीम में 9 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को रखा गया है. कनाडा की कप्तानी दिलप्रीत बाजवा और यूएसए की कप्तानी मोनांक पटेल ही कर रहे हैं. दोनों भारतीय मूल के ही हैं.

---विज्ञापन---

कनाडा टीम में 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी

दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, रविंद्रपाल सिंह, कंवरपाल ततगुर, श्रेयस मोव्वा, अंश पटेल, युवराज शर्मा, अजयवीर हुंदल, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकिरन सिंह.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

यूएसए टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल

सौरभ नेत्रवल्कर, मोनांक पटेल, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, साईतेजा मुक्कामाला, जेसी सिंह, नोस्थुश केंजिगे.

ये भी पढ़ें: ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

UAE टीम में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी को रखा गया.

अलीशान शराफू, आर्यन शर्मा, सिमरनजीत सिंह, मयंक कुमार, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, रोहिद्द सिंह.

ओमान टीम में भी 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी

जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, अषीश ओडेदरा, जय ओडेदरा, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, वासिम अली.

न्यूजीलैंड टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ी

रचिन रवींद्र, ईश सिंह सोढ़ी.

इटली टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी

जसप्रीत सिंह

साउथ अफ्रीका टीम में 1 खिलाड़ी

केशव महाराज.

वेस्टइंडीज में 1 भारतीय मूल का खिलाड़ी

गुडाकेश मोती.

नीदरलैंड्स टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी

ऑफ-स्पिनर आर्यन दत्त, ओपनर विक्रमजीत सिंह.

First published on: Feb 08, 2026 07:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.