Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की भिड़ंत होने जा रही है. दोनों ही देशों का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब फाइनल में वो जीत के इरादे से उतरेंगे. लियोनेल मेसी के लिए यह टूर्नामेंट यादगार साबित हुआ है. मेसी ने अब तक 8 गोल किए हैं और अर्जेंटीना की सफलता में उनका सबसे बड़ा योगदान है. अब फाइनल में लियोनेल मेसी कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं. आइए ऐसे ही 3 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जिन्हें मेसी ध्वस्त कर सकते हैं.
1. दो वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान
लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीता था. अगर अर्जेंटीना 2026 का वर्ल्ड कप जीतने में सफल होती है, तो मेसी इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में किसी टीम ने दो विश्व कप खिताब जीते हों. मेसी ने अगर ऐसा कर दिखाया, तो उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी अन्य कप्तान के लिए भविष्य में नामुमकिन सा हो जाएगा.
2. विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो ने 2002 के वर्ल्ड कप में 8 गोल किए थे और उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी. मेसी ने 2026 के संस्करण में 8 गोल किए हैं. अगर वो एक गोल कर देते हैं और उनकी टीम फीफा वर्ल्ड कप जीतने में सफल होती है, तो वो विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
3. तीन बार गोल्डन बॉल जीतना
लियोनेल मेसी ने 2014 और 2022 में गोल्डन बॉल जीती थी. वो दो बार ये खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. अगर फाइनल में भी वह शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाते हैं, तो वो गोल्डन बॉल जीत जाएंगे. इसी के साथ वो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार गोल्डन बॉल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी बने नंबर-1, फिर भी ‘गोल्डन बूट’ नहीं हुआ पक्का, इस खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
22 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
59 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines