लियोनेल मेसी बने नंबर-1, फिर भी 'गोल्डन बूट' नहीं हुआ पक्का, इस खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर

Lionel Messi: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल असिस्ट किए और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाया. वहीं, इन दो असिस्ट गोल के साथ मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. हालांकि, अभी गोल्डन बूट उनके नाम पक्का नहीं हुआ है.

Lionel Messi (PIC Credit - ANI)

Lionel Messi (PIC Credit - ANI)

FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लियोनेल मेसी ने दो गोल असिस्ट किए और टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ मेसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले ‘गोल्डन बूट’ की रेस में नंबर-1 पर पहुंच गए.

विज्ञापन

हालांकि, मेसी को अभी भी फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाब्पे से कड़ी टक्कर मिल रही है और दोनों खिलाड़ियों के एक-एक मैच बाकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मेसी को गोल्डन बूट जीतने के लिए क्या करना होगा?

विज्ञापन

मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दो गोल असिस्ट करने के साथ 39 साल के लियोनेल मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. मेसी ने अब तक 8 गोल और चार गोल असिस्ट किए हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में कुल 12 गोल-इनवॉल्वमेंट (गोल और असिस्ट मिलाकर) हो गए हैं और वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. हालांकि, मेसी का गोल्डन बूट अभी पक्का नहीं हुआ है.

फ्रांस के किलियन एम्बाब्पे भी मेसी के बराबर आठ गोल किए हैं और तीन गोल असिस्ट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. एम्बाब्पे के पास गोल की संख्या बढ़ाने का एक आखिरी मौका होगा, जब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी.

विज्ञापन

मेसी को गोल्डन बूट जीतने के लिए क्या करना होगा?

अब मेसी फाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जहां उनके पास वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ-साथ गोल्डन बूट भी अपने नाम का सुनहरा मौका होगा. अगर मेसी को गोल्डन बूट जीतना है तो फाइनल में कम से कम एक गोल या दो गोल असिस्ट करने होंगे. वहीं, एम्बाब्पे को गोल्डन बूट जीतने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में हर हाल में एक गोल दागना होगा.

ये भी पढ़ें- 5 सुपरस्टार्स जो WWE के बन सकते हैं अगले The Undertaker, एक कर चुका है Brock Lesnar को तहस-नहस

FIFA वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमगोलअसिस्ट
1लियोनेल मेसीअर्जेंटीना84
2किलियन एम्बाप्पेफ्रांस83
3एर्लिंग हालैंडनॉर्वे70
4जूड बेलिंगहमइंग्लैंड61
5हैरी केनइंग्लैंड61
6उस्मान डेम्बेलेफ्रांस52
7मिकेल ओयारजाबलस्पेन51
8इस्माइला सारसेनेगल41
9जूलियन क्विनोन्समेक्सिको41
10विनिसियस जूनियरब्राजील41

ये भी पढ़ें- 2 घंटे देरी से शुरू होगा IND vs ENG दूसरा वनडे मैच, जानें फ्री में कब और कहां देखें LIVE एक्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ