FIFA World Cup 2026 ARG vs ENG: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. सेमीफाइनल के मैच में लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना ने धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. सांसे रोक देने वाले मैच के 84वें मिनट तक इंग्लिश टीम आगे नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद हुए मेसी मैजिक ने बाजी पलट कर रख दी. अर्जेंटीना ने 2-1 से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अर्जेंटीना के लिए ये लगातार दूसरा फाइनल होगा. फाइनल मुकाबले में अब अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा.
Argentina comeback in Atlanta 🫨#FIFAWorldCup pic.twitter.com/cd6zaaYw4Y
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
आखिरी मिनटों में पलट गया मैच
अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा. पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने दमदार खेल दिखाया लेकिन गोल कोई भी नहीं कर पाया. इसके बाद दूसरे हाफ की शुरू होने के कुछ देर बाद ही इंग्लैंड के लिए पहला गोल एंथोनी गॉर्डन की तरफ से हुआ. उन्होंने मैच के 55वें मिनट में गोल दागकर इंग्लैंड को अहम बढ़त दिलवाई. इसके बाद 84वें मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बरकरार रखी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आखिरी मिनटों में मेसी मैजिक ने मैच को पूरी तरह से पलट कर रख दिया.
मेसी ने दोनों गोल में किया असिस्ट
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने दोनों ही गोल में असिस्ट किया. टीम के लिए पहला गोल 85वें मिनट में आया जो कि एंजो फर्नांडी ने किया. इसके बाद कुछ ही देर बाद इंजरी टाइम (90+2) में लॉटेरो मार्टिनेज ने टीम के लिए दूसरा गोल भी दाग दिया. अर्जेंटीना ने एक बार फिर से मेसी मैजिक के दम पर आखिरी पलों में मैच को अपनी झोली में डाल लिया है. इससे पहले क्वार्टर फाइनल, प्री क्वार्टर फाइनल और राउंड ऑफ 32 के मैच में भी यही देखने को मिला था. अर्जेंटीना के पास अब फाइनल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका होगा. आखिरी बार ब्राजील ने साल 1958 और 1962 में लगातार 2 बार वर्ल्ड कप जीत का कारनामा किया था. इस बार ये मौका अर्जेंटीना के पास होगा.
ये भी पढ़िए- FIFA World Cup 2026: टूट गया फ्रांस का ‘घमंड’! स्पेन ने 2-0 से हराकर कटाया फाइनल का टिकट









