Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

17 वर्षीय स्टार क्रिकेटर की हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

17 year Old Cricketer Passes Away: 17 साल के स्टार क्रिकेटर अब्सी अहमद की मौत हो गई है. अब्सी का शव 7 अप्रैल को ही पुलिस ने बरामद कर लिया था. हालांकि अब क्लब ने स्टार खिलाड़ी की पहचान कर ली है. पुलिस को अब्सी क शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 12, 2026 18:45
17-year-old England cricketer Absi Ahmed passes away
17-year-old England cricketer Absi Ahmed passes away

17 year Old Cricketer Passes Away: क्रिकेट जगत से दुखद खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के पोल्टन -ले-फिल्डे के रहने वाले 17 वर्षीय अब्सी अहमद की मौत हो गई है. दरअसल 7 अप्रैल को अब्सी अहमद का शव पुलिस ने बरामद किया था. हालांकि अब शव की पुष्टि फिल्डे क्रिकेट क्लब द्वारा जारी एक पोस्ट में की गई है. क्लब ने अब्सी की मौत पर दुख भी जाहिर किया है और संवेदना व्यक्त की है. साल 2014 में अब्सी ने तीसरी इलेवन का प्रतिनिधित्व किया था.

पुलिस को मुश्किल से मिली लाश

पुलिस, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, एचएम कोस्टगार्ड की मदद के जरिए अब्सी अहमद की शव को निकाला गया था. शव मिलने के बाद कुम्ब्रिया पुलिस बल के अधीक्षक पैट्रिक ओ’हारा ने कहा “पूरी बचाव टीम की संवेदनाएं और सहानुभूति मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जिन्हें जांचकर्ताओं द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है. मैं उन स्थानीय किसानों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बचाव दल और उपकरणों को सड़क मार्ग से खोज क्षेत्र तक पहुंचाने में सहयोग दिया.”

---विज्ञापन---

अब्सी ब्लैकपूल सिक्स्थ फॉर्म के स्टूडेंट थे और फाइल्ड क्रिकेट क्लब के सदस्य भी थे. फाइल्ड क्रिकेट क्लब की ओर से वह जूनियर क्रिकेट खेलते थे. साल 2024 में उन्हें अपना पहला सीनियर कैप मिला था. उनकी मौत के बाद क्लब में शोक की लहर है.

क्लब ने भी जताया दुख

फिल्डे क्रिकेट क्लब के प्रवक्ता ने अब्सी की मौत पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा “फिल्डे क्रिकेट क्लब में हम सभी अपने तीसरे इलेवन के कप्तान आदिल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने भाई अब्सी को खो दिया है. अब्सी ने क्लब में जूनियर क्रिकेट खेला और 2024 में जब उन्होंने तीसरी इलेवन का प्रतिनिधित्व किया तो उन्हें गर्व से सीनियर कैप नंबर 205 प्रदान की गई.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2026 06:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.