Dhanteras Daan: धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार दान से बदलें किस्मत, जानें कौन-सा दान लाएगा लक्ष्मी कृपा

Dhanteras Daan: हिन्दू धर्म की मान्यता है कि सही वस्तु का दान जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शांति लाता है। धनतेरस पर राशि अनुसार दान करने से देवी लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, इस सुअवसर पर राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए?

dhanteras-daan
विज्ञापन

Dhanteras Daan: धनतेरस का पर्व धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन की गई पूजा और दान का सीधा संबंध देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करे, तो उसका पुण्य और फल कई गुना बढ़ जाता है। आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में सही भाव और श्रद्धा से किया गया दान देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल और पवित्र मार्ग है। आइए जानते हैं, राशि के अनुसार क्या दान देना फलदायी है?

मेष राशि: मेष राशि वाले लोग लाल वस्त्र, मसूर दाल या गुड़ का दान करनी चाहिए। ऐसा दान साहस, आत्मविश्वास और सफलता को बढ़ाता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए सफेद वस्तुएं, जैसे चावल, मिठाई या चांदी का सिक्का आदि का दान समृद्धि के द्वार खोलती हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक हरी मूंग या हरी सब्जियां दान करनी चाहिए। यह व्यापारिक बुद्धि और संवाद कौशल में वृद्धि करता है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान शुभ रहता है, इससे मन की शांति और पारिवारिक स्थिरता मिलती है।

विज्ञापन

सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातकों को गेहूं, गुड़ या लाल कपड़ा दान करनी चाहिए। यह सम्मान और करियर प्रगति में मदद करता है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए हरी मूंग दाल, घास या सब्जियां उत्तम दान हैं। ये स्वास्थ्य और समझदारी बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि: तुला राशि वालों को सफेद मिठाई, इत्र या चीनी दान करना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता और आर्थिक स्थिरता आती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए लाल मिठाई या गुड़ का दान शुभ है, जो शक्ति और सुरक्षा प्रदान करता है।

धनु राशि: धनु राशि वालों को धार्मिक पुस्तकें, चना दाल या पीले कपड़े दान करने चाहिए; यह ज्ञान और सौभाग्य देता है।

विज्ञापन

मकर राशि: मकर राशि के यदि जातक काले तिल या कंबल दान करें, तो इससे आर्थिक संकट कम होनी शुरू हो जाएगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए काले कपड़े, सरसों तेल या उड़द दाल का दान स्वास्थ्य और प्रसन्नता बढ़ाता है।

विज्ञापन

मीन राशि: मीन राशि वाले लोगों को पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक या चने की दाल दान करनी चाहिए। इससे धन और शांति प्राप्त होती है।

इस दिन उधार देने से बचें

धनतेरस पर दान केवल कर्म नहीं, बल्कि आभार और संतुलन का प्रतीक है। जरूरतमंद को दान करने से मन को शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रखें, इस दिन उधार देने से बचें और दान हमेशा पात्र व्यक्ति को ही करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ