हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे ये शुभ कार्य, खत्म हो रहा है खरमास!

14 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसके साथ ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी। इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन से विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन

हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य बिना शुभ मुहूर्त के नहीं होता है। अभी खरमास चल रहे थे, जिसके चलते कई प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित हो गए थे। इनमें शादी, मुंडन, गृहप्रवेश आदि कार्यों पर रोक लग गई थी। इसका मुख्य कारण सूर्य हैं। दरअसल सूर्य जब अपनी उच्च राशि मेष में होते तब खरमास की समाप्ति हो जाती है। सूर्य 14 अप्रैल 2025 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मेष राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी।

खरमास की शुरुआत 14 मार्च 2025 में हुई थी, जब सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया था। उस दिन से कुछ शुभ कार्य होना बंद हो गए थे। इसके साथ ही जब भी सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब भी खरमास की शुरुआत हो जाती है। ये दोनों राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इसका मतलब है कि जब भी सूर्य बृहस्पति की राशि में पहुंचते हैं तब खरमास शुरू हो जाते हैं। अब खरमास की समाप्ति के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

14 अप्रैल से जून तक हैं शुभ मुहूर्त

14 अप्रैल से 9 जून तक करीब 30 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं। वहीं, 6 जुलाई के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त पर विराम लग जाएगा। इसके बाद 2 नवंबर से शादी के लिए फिर शुभ मुहूर्त आएंगे। अभी 14 अप्रैल से 9 जून तक शादी, गृह प्रवेश, भूमि-भव, मूर्ति प्रतिष्ठा, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार, मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

शादी के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त

अप्रैल – 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

मई – 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

विज्ञापन

जून- 2, 4, 5, 7, 8, 9

इन ग्रहों के अस्त होने पर नहीं होते हैं मांगलिक कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और गुरु ग्रह के अस्त होने के दौरान भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं, 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने तक निद्रा में चले जाएंगे। इस कारण चार महीने के लिए फिर से शुभ कार्यों में रोक लग जाएगी। 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्य दोबारा प्रारंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- पांडु नहीं तो कौन थे पांडवों के पिता, जानिए कैसे हुआ पांचों भाइयों का जन्म?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola