हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Tips: सुख-समृद्धि और धन को आकर्षित करती है सात घोड़ों वाली तस्वीर, जानिए किस दिशा में लगाएं?

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, कई उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है. घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है. इस तस्वीर को किस दिशा में लगाना चाहिए? इसे किस दिशा में लगाने से क्या लाभ मिलता है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को सफलता, शक्ति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. इस तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. यह फोटो घर की सजावट के लिए अच्छी मानी जाती है इसके साथ ही इसका वास्तु में बेहद महत्व बताया गया है. रोजगार में तरक्की के लिए इसे लगाना शुभ माना जाता है. चलिए इस सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर के महत्व और इसे लगाने की दिशा के बारे में जानते हैं.

सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर का महत्व

वास्तु में इस तस्वीर को बेहद अच्छा माना जाता है. यह फोटो सूर्योदय के बैकग्राउंड के साथ होती है. यह तस्वीर सकारात्मक ऊर्जा, प्रगति, यश और अपार सफलता के योग लाती है. इसे भाग्य का प्रतीक माना जाता है. सात की संख्या को शुभ माना जाता है और घोड़ा सौर ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. घोड़े सूर्य के रथ से जुड़े माने जाते हैं. तस्वीर में दौड़ते हुए घोड़े सफलता को दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें – Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब मनाया जाएगा बैसाखी पर्व? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूज, जानिए महत्व

विज्ञापन

किस दिशा में लगाने से क्या लाभ?

उत्तर दिशा – जीवन में आर्थिक समृद्धि पाने और आय में वृद्धि के लिए आप इस तस्वीर को उत्तर दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं. हालांकि, इस तस्वीर को श्चिम में लगाना उपयुक्त नहीं माना जाता है.

दक्षिण दिशा – कारोबार में तरक्की के लिए और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आप इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं. इस दिशा में तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

पूर्व दिशा – आप उत्तर दिशा में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को लगा सकते हैं. आप करियर में उन्नति और सामाजिक सम्मान चाहते हैं तो इस तस्वीर को घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं. तस्वीर को लिविंग रूम में लगाना उत्तम माना जाता है.

इन नियमों का रखें ध्यान

  • घर में तस्वीर को ऐसे लगाएं कि, तस्वीर में घोड़ों का मुंह घर के अंदर की दिशा में हो. अगर बाहर की तरह होता है तो धन बाहर की ओर जाएगा.
  • इस तस्वीर में घोड़े आक्रामक या डरावने नहीं होने चाहिए. घोड़े की तस्वीर में घोड़े प्रसन्न और ऊर्जा भाव के साथ दिखने चाहिए.
  • घोड़ों की फोटो पूरी होनी चाहिए. अगर फोटो आधी होती है तो इसके कारण वास्तु दोष हो सकता है.
  • स्वतंत्र दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए. बंधे हुए घोड़ों की तस्वीर बाधा का प्रतीक होता है. तस्वीर में पीछे उगता हुआ सूर्य और खुले मैदान होने चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola