हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: किसी को गिफ्ट में नहीं देने चाहिए ये 5 पौधे, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

Vastu Tips: किसी को भी गिफ्ट वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर देना चाहिए. आजकल लोग पौधे गिफ्ट में देते हैं लेकिन इन्हें सोच-समझकर गिफ्ट में देना चाहिए. इन 5 पौधों को भूलकर भी तोहफे के तौर पर न दें.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर चीज से जुड़े वास्तु नियमों को जोड़कर देखा जाता है. शुभ और मांगलिक कार्य में यदि वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है तो इसका अशुभ परिणाम मिलता है. वास्तु के अनुसार, गिफ्ट में मिलने वाली चीजें भी गुडलक और बैडलक का कारण बनती हैं. आजकल लोग एक-दूसरे को गिफ्ट में पौधे देते हैं. कई बार किसी को सम्मानित करने के लिए भी पौधे दिए जाते है लेकिन पौधों को तोहफे में देना कितना सही है चलिए इस बारे में जानते हैं. आपको 5 ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं जिन्हें गिफ्ट में देने से बचना चाहिए.

गिफ्ट में न दें ये 5 तरह के पौधे

कांटेदार पौधे

विज्ञापन

कांटेदार पौधे खासकर कैक्टस देखने में सुंदर लगता है लेकिन इसे गिफ्ट में देना अशुभ होता है. इसे तोहफे में देना अशुभ माना जाता है इससे रिश्तों में दरार आ सकती है.

मनी प्लांट

विज्ञापन

अगर आप मनी प्लांट किसी को गिफ्ट में देते हैं तो इससे शुक्र ग्रह नाराज हो सकता है. इसकी वजह से जीवन में नकारात्मकता आती है. मनी प्लांट को गिफ्ट करना सही नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर दिया जाता है तारों को अर्घ्य, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की मान्यता?

विज्ञापन

सूखे और मुरझाए पौधे

कभी भी आपको सूखे और मुरझाए पौधे गिफ्ट में नहीं देने चाहिए. यह नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं. अगर आप किसी को मुरझाया हुआ पौधा देते हैं तो उसे भी बुरा लग सकता है.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

गिफ्ट में किसी को देने के लिए तुलसी का पौधा अच्छा होता है. लेकिन इसे आपको रविवार, एकादशी और अमावस्या पर किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए. इन दिनों तुलसी को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है.

विज्ञापन

मसाले के पौधे

अक्सर लोग की दोस्त के काम आएंगे ऐसा सोचकर मसाले के पौधे गिफ्ट कर देते हैं. आपको तेजपत्ता, लाल मिर्च और अदरक का पौधा गिफ्ट नहीं करना चाहिए. यह तीखे होते हैं जो रिश्तों में तीखापन ला सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola