Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर दिया जाता है तारों को अर्घ्य, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की मान्यता?

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी के दिन मां अपनी संतान के जीवन में सुख-शांति के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इस व्रत के दिन तारों को अर्घ्य दिया जाता है. इसके पीछे की मान्यता के बारे में आपको बताते हैं.

Ahoi Ashtami 2025

Credit- News24 Graphics

Ahoi Ashtami 2025: करवा चौथ के व्रत की तरह ही अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. अहोई अष्टमी पर संतान के लिए व्रत रखा जाता है. अहोई अष्टमी पर व्रत कर तारों की पूजा की जाती है. इस दिन तारों को अर्घ्य दिया जाता है. यह व्रत माता बच्चों की लंबी उम्र और उनके उज्जवल भविष्य के लिए रखती हैं. आपको अहोई अष्टमी व्रत की परंपराओं के बारे में बताते हैं साथ ही जानते हैं कि, इस दिन तारों को अर्घ्य देने का क्या महत्व है?

विज्ञापन

अहोई अष्टमी व्रत की परंपराएं

अहोई अष्टमी पर माताएं व्रत करती हैं. इस दिन माताएं सुबह से व्रत करती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं. अहोई माता की पूजा करती हैं. कथा सुनती हैं और आरती कर माता को भोग लगाती हैं. माता को हलवा चने और मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है. इसके बाद शाम के समय तारों को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं. इन परंपराओं के साथ अहोई अष्टमी का व्रत संपन्न होता है.

विज्ञापन

अहोई अष्टमी पर क्यों दिया जाता है तारों को अर्घ्य?

अहोई अष्टमी पर तारों को जल अर्पित करने की परंपरा काफी पुरानी है. ऐसी मान्यता है कि, जिस तरह आकाश में सदैव तारे चमकते रहते हैं वैसे ही तारों को अर्घ्य देकर माता अपने बच्चों को भविष्य के लिए कामना करती है. उनका जीवन हमेशा चमकता रहे. अहोई माता की पूजा कर संतान की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं. तारों को अर्घ्य देने की एक ओर मान्यता है कि, तारों को अहोई माता का वंशज माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ