Vastu Tips for Mandir in Home: सभी हिंदू घरों में पूजा स्थान जरूर होता है. घर के मंदिर में लोग भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मंदिर से जुड़े कई वास्तु नियम होते हैं. अगर आप इसका सही से पालन नहीं करते हैं तो आपको नुकसान होता है. वास्तु के नियमों के अनुसार, घर के मंदिर में कई चीजों को रखना शुभ नहीं होता है. वास्तु से संबंधित यह गलतियां मानसिक तनाव, बाधाएं और आर्थिक हानि का कारण बनती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, घर के मंदिर में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए.
घर के मंदिर में भूलकर भी न रखे ये 5 चीजें
फटी-पुरानी धार्मिक किताब
घर के मंदिर में लोग धार्मिक किताबे रखते हैं. लेकिन आप फटी-पुरानी किताबें मंदिर मेें रखते हैं तो यह अशुभ होता है. रामायण, गीता, हनुमान चालीसा सभी नई पुस्तके मंदिर में रखें. आपकी फटी-पुरानी किताबों को पूजा स्थल से हटा देना चाहिए.
एक से अधिक शंख
पूजा स्थल पर लोग शंख रखते हैं लेकिन एक से ज्यादा शंख मंदिर में रखना अशुभ होता है. शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं. अगर आप मंदिर में एक से अधिक शंख रखते हैं तो यह आर्थिक हानि का कारण बनता है.
ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
मृत पूर्वजों की तस्वीरें
कई लोग घर के मंदिर में मृत पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं लेकिन यह गलत होता है. घर के मंदिर में मृतकों की फोटो लगाना अशुभ होता है. इन्हें मंदिर में नहीं रखना चाहिए. आप घर में किसी अन्य स्थान पर पूर्वजों की फोटो लगा सकते हैं.
टूटी-फूटी मूर्तियां न रखें
मंदिर मेें देवी-देवताओं की फटी-पुरानी तस्वीरें और टूटी हुई खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. आपको इन्हें तुरंत पूजा घर से हटा देना चाहिए. इन्हें बहती नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.
माचिस न रखें
घर के पूजा स्थान पर माचिस नहीं रखनी चाहिए. माचिस रखने से घर में नकारात्मकता आती है. आपको माचिस को घर के मंदिर से थोड़ा दूर रखना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
5 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
7 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoपितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines