Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर की अनोखी पहल, महिलाओं को मिलेगी अलग से एंट्री

International Women's Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026, दिन सोमवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के लिए अलग से दर्शन व्यवस्था की जाएगी. महिलाओं और बच्चों के लिए प्रवेश को आसान करने के लिए अलग द्वार बनाया जाएगा.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 7, 2026 11:52
kashi vishwanath temple
Photo Credit- Social Media

Kashi Vishwanath Temple News: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस बार महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर ने अनोखी पहल की है. काशी विश्वनाथ मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दर्शन के लिए खास व्यवस्था बनाई गई है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान में ऐसा किया जाएगा. 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं और बच्चों के लिए सुगन दर्शन व्यवस्था की गई है.

बाबा के दर्शन के लिए सुगम व्यवस्था

सभी महिलाओं और बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन काशी के गेट नंबर 4 बी से एंट्री मिलेगी. इस गेट से एंट्री के बाद महिला और बच्चे आसानी से दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में महिलाएं भीड़ से बच सकेंगी. बता दें कि, सुबह 4 से 5 और शाम को 4 से 5 के बीच का समय छोड़कर सभी महिला इस गेट से प्रवेश कर बाबा के दर्शन के लिए जा सकेंगी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम आने वाली हजारों महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा.

---विज्ञापन---

नहीं लगेगा कोई टिकट अथवा शुल्क

महिलाओं को काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार संख्या 4-बी से एंट्री के लिए कोई शुक्ल नहीं देना होगा. इसके लिए किसी प्रकार का टिकट नहीं लगेगा. काशी की निवासी और बाहर से आने वाली सभी महिलाओं को मंदिर में इस द्वार से प्रवेश मिलेगा. मंदिर में प्रवेश के दौरान महिलाओं की गोद में बच्चों को इस गेट से प्रवेश दिया जाएगा. बालक और बालिका सभी बच्चों को मंदिर में इस व्यवस्था के तहत प्रवेश दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: फिजूलखर्ची से बचने के लिए आचार्य चाणक्य से जानें खर्च करने का तरीका, हो जाएंगे मालामाल

First published on: Mar 07, 2026 11:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.