Sita Navami 2026: 24 या 25 अप्रैल, कब है सीता नवमी? सुखी दांपत्य जीवन के लिए इस दिन करें खास उपाय

Sita Navami 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष या नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है. यह दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा के लिए खास होता है. अप्रैल में सीता नवमी कब है चलिए जानते हैं.

Sita Navami 2026

Photo Credit- News24GFX

Sita Navami 2026: सीता नवमी का पर्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी दिन राजा जनक को खेत में हल जोतते समय धरती से माता सीता मिली थीं. यह दिन माता सीता के जन्म के रूप में मनाते हैं. सीता नवमी पर माता सीता की पूजा करने का खास महत्व होता है. इस दिन मां सीता की पूजा से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है. खास उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

कब है सीता नवमी? (Sita Navami 2026 Kab Hai)

सीता नवमी का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस तिथि का आरंभ 24 अप्रैल की शाम को 7 बजकर 21 मिनट पर होगा. नवमी तिथि का समापन अगले दिन 25 अप्रैल की शाम को 6 बजकर 27 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, सीता नवमी का पर्व 25 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन आप मां सीता की पूजा के साथ ही खास उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

सुखी दापंत्य जीवन के लिए उपाय

शादीशुदा महिलाओं को सुखी दापंत्य जीवन के लिए सीता नवमी पर व्रत करना चाहिए. व्रत और मां सीता की पूजा करने से माता सीता का आशीर्वाद मिलता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आप व्रत करें और माता सीता का 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. मां सीता को खीर का भोग लगाएं और कन्याओं को भोजन कराएं. पूजा के दौरान ॐ पतिव्रताय नमः मंत्र का जाप करें और सीता चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन

आप मां सीता को चुनरी और श्रृंगार का सामान अर्पित करने के साथ ही जानकी स्तोत्र का पाठ करें. इसके अलावा जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं वह लोग प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करें और हल्दी की गांठ अर्पित करें. बता दें, कि माता सीता का जन्म भूमि से हुआ था. आप भूमि पूजन कर माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ