Vaishakh Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के बाद अमावस्या की तिथि आती है. इस दिन अमावस्या मनाई जाती है. अप्रैल महीने में वैशाख माह की अमावस्या मनाई जाएगी. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन का खास महत्व होता है. अमावस्या तिथि कई उपायों को करने के लिए अच्छा है. अमावस्या पर दान-पुण्य और धर्म-कर्म के काम करने चाहिए. अब अप्रैल में वैशाख अमावस्या कब है और इस दिन के महत्व के बारे में जानते हैं.
कब है वैशाख अमावस्या? (Vaishakh Amavasya Kab Hai)
वैशाख माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 16 अप्रैल 2026, की रात को 8 बजकर 11 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 17 अप्रैल 2026 की शाम को 5 बजकर 21 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर अमावस्या तिथि 17 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. वैशाख अमावस्या को दर्श अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन अमावस्या से जुड़े उपायों को करना उचित रहेगा.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: हर महिला को रखना चाहिए इन 5 बातों का ध्यान, वरना झेलनी पड़ सकती हैं परेशानी
वैशाख अमावस्या उपाय (Vaishakh Amavasya Upay)
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है. आप घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
- वैशाख अमावस्या के दिन आप पितरों का तर्पण करें और पिंडदान करें. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है.
- अमावस्या तिथि पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और वस्त्र, अन्न, तिल, गुड़ का दान करें. इसके साथ ही अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा अवश्य दें.
- वैशाख अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करें और इसके नीचे दीपक जलाएं. पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और पितरों का वास माना जाता है.
वैशाख अमावस्या का महत्व (Vaishakh Amavasya Importance)
वैशाख का महीना स्नान, दान और पुण्य कर्मों के लिए खास होता है. वैशाख की अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है. इस दिन दान करना, पितरों का तर्पण करना, अत्यंत शुभ माना जाता है. वैशाख अमावस्या पर पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण आदि करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. अमावस्या तिथि पर पितृ दोष मुक्ति के उपाय के अलावा भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 hr agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines