---विज्ञापन---

Tulsi Vivah 2024: तुलसी की मंजरी के इन 5 उपायों से बरसेगा धन, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से होगी बरकत!

Tulsi Vivah 2024: बुधवार 13 नवंबर, 2024 को देवी तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से किया जाएगा। आइए इस दिव्य विवाह के मौके पर जानते हैं, तुलसी की मंजरी के कुछ खास उपाय, जिन्हें करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सौभाग्य और समृद्धि का वरदान देते हैं।

---विज्ञापन---

Tulsi Vivah 2024: तुलसी को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना गया। एक हिन्दू के लिए तुलसी बहुत महत्व रखता है। यह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय भोग है। यही वजह है कि हर प्रसाद में तुलसी अवश्य डाला जाता है। लगभग हर हिन्दू घर में तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में केवल तुलसी का पत्ता ही नहीं बल्कि इसके प्रत्येक भाग, जैसे- तना, जड़, बीज, फूल, यहां तक मंजरी को भी पवित्र और उपयोगी माना गया है।

कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को देवी तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से किया जाता है। यह दिव्य दिन इस बार 13 नवंबर, 2024 को पड़ रहा है। तुलसी विवाह के शुभ मौके पर यहां हम आपको बताएंगे कि तुलसी के पेड़ पर लगी मंजरी का क्या करना चाहिए? चलिए जानते हैं, तुलसी की मंजरी के कुछ खास उपाय जिन्हें करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सौभाग्य और समृद्धि का वरदान देते हैं। उनकी कृपा से बरकत होती है और धन का ढेर लग जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी का अर्पण

हिन्दू धर्म में तुलसी के पेड़ पर हरी और बैंगनी मंजरी का आना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्‍णु को समर्पित है। इस दिन उनको सर्वप्रिय तुलसी जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि प्रत्येक गुरुवार को श्रीहरि विष्णु के श्रीचरणों में तुलसी की मंजरी अर्पित करने सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और धन में अपार बरकत होती है।

---विज्ञापन---

शुक्रवार के दिन तुलसी का उपाय

शुक्रवार के दिन तुलसी का एक उपाय करना बेहद शुभ माना गया है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और पूजा में उनको तुलसी की मंजरी जरूर चढ़ाएं। पूजा समाप्त हो जाने के बाद लाल रंग के कपड़े में तुलसी की मंजरी को बांधकर तिजोरी या घर में धन रखने के स्‍थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। लाइफस्टाइल में सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव आते हैं।

हर दिन किया जाने वाला उपाय

तुलसी की मंजरी की यह उपाय हर दिन किया जा सकता है। इसे रोजाना करने से जीवन में शुभता और पवित्रता बढ़ती ही जाती है। घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। परिवार के लोग स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और सकारात्मक रहते है। रोजाना पूजा के समय गंगाजल में तुलसी की मंजरी रखें और पूजा के बाद मंजरी से पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इस उपाय से घर-परिवार में सुख, शांति और संपन्‍नता सदैव बनी रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 08, 2024 07:30 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola