Surya Grahan Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें इन 5 चीजों का दान, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Surya Grahan Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण के दिन कुछ चीजों का दान करने के बारे में बताया गया है। यदि आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपका जीवन खुशहाल बीतने लगेगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। तो आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Surya Grahan Upay
विज्ञापन

Surya Grahan Upay:  हिंदू धर्म में ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है। माना जाता है कि जब भी ग्रहण लगता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का वास हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गेहूं, चना, लाल वस्त्र और गुड़ का दान कर सकते हैं। इन चीजों को दान करने से अलग-अलग फल मिलता है। मान्यता है कि जो लोग इन चीजों का दान करते हैं, उनके जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

विज्ञापन

गेहूं का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग सूर्य ग्रहण के दिन गेहूं का दान करना सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो लोग गेहूं का दान करते हैं उनके करियर से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही करियर में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आती है।

चना का दान

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चना का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और बृहस्पति ग्रह अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

लाल वस्त्र

सूर्य ग्रहण के दिन लाल वस्त्र का दान करना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो लोग सूर्य ग्रहण के दिन लाल वस्त्र का दान करते हैं, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सफलता के द्वार खूल जाते हैं।

विज्ञापन

गुड़ का दान

मान्यता है कि सूर्य ग्रहण वाले दिन गुड़ का दान करना सबसे शुभ फलदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होती है। साथ ही अटका हुआ धन वापस मिल जाता है।

स्वर्ण का दान

माना जाता है कि ग्रहण के दौरान स्वर्ण का दान करना लाभदायक होता है। मान्यता है कि जो लोग सूर्य ग्रहण के दिन स्वर्ण का दान करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ