---विज्ञापन---

Religion

सूर्य ग्रहण के दौरान दिखा अनोखा नजारा, चंद्रमा की काली छाया से दिन में हुई रात, देखें VIDEO

Surya Grahan 2026: बीते मंगलवार, 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लगा था. ग्रहण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप पृथ्वी को चंद्रमा की काली छाया से ढकते हुए देख सकते हैं. ग्रहण के दौरान अंटार्कटिका में दिन में रात हो गई.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 18, 2026 13:59
Surya Grahan 2026
Photo Credit- Social Media

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी, दिन मंगलवार को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा के सूर्य के सामने आने से अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के बीच चंद्रमा आने से सूर्य चमकदार अंगूठी की तरह दिखाई दिया. यह अंटार्कटिका क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई दिया. इस दौरान चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर पड़ने से अंटार्कटिका क्षेत्र में दिन में रात हो गई.

NOAA ने शेयर किया ग्रहण का एनीमेशन

---विज्ञापन---

NOAA यानी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (National Oceanic and Atmospheric Administration) ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पृथ्वी के निचले भाग अंटार्कटिका क्षेत्र में पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया को दौड़ते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में देख सकते हैं कैसे ग्रहण के समय पृथ्वी पर दिन में रात की स्थिति बन गई.

ये भी पढ़ें – Home Vastu Tips: घर से जुड़े 5 वास्तु उपाय, इन्हें अपनाते ही खुशियों से भर जाएगा जीवन, करेंगे तरक्की

---विज्ञापन---

इस वीडियो को दक्षिण कोरिया के GEO-KOMPSAT-2A सैटेलाइट ने कैमरे में कैद किया है. इसमें आप सूर्य ग्रहण के समय अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरी चंद्रमा की छाया को देख सकते हैं. चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी के निचले भाग से गुजरी इस समय अंटार्कटिका क्षेत्र में रात जैसी स्थिति बन गई.

कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, दिन बुधवार को पड़ेगा. यह सूर्य ग्रहण भी भारत में अदृश्य होगा. ग्रहण अमेरिका और दक्षिणी पेसिफिक में दिखेगा. यह ग्रहण पंचांग के अनुसार, संवत 2083 सावन कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा.

First published on: Feb 18, 2026 01:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.