Home Vastu Tips: घर से जुड़े 5 वास्तु उपाय, इन्हें अपनाते ही खुशियों से भर जाएगा जीवन, करेंगे तरक्की

Home Vastu Tips: व्यक्ति को खुशहाल जीवन के लिए कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. घर-परिवार में खुशियों के लिए वास्तु ने नियमों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है. वास्तु दोष के कारण जीवन में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती है. आप इन वास्तु नियमों को अपनाकर जीवन को खुशियों से भर सकते हैं.

Home Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

Home Vastu Tips: घर में सभी चीजों को लेकर स्थान और दिशा का खास महत्व होता है. छोटी सी गलते के कारण वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है इससे जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. घर से जुड़े इन वास्तु उपायों को आपको जरूर अपनाना चाहिए. वास्तु के इन उपायों को अपनाने से आप वास्तु दोषों से बचे रह सकते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

घर से जुड़ें वास्तु उपाय

प्रवेश द्वार

विज्ञापन

घर के प्रवेश द्वार को लेकर खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है. घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुधरा रखना चाहिए. वरना दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है. घर के मुख्य द्वार के लिए कई वास्तु नियमों का पालन करना होता है. आप इन दोषों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की फोटो लगाएं.

तुलसी का पौधा

विज्ञापन

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है. आपको घर के वास्तु दोषों को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहिए. इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. आप इस बात का खास ध्यान रखें कि, तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल और डस्टबिन बिल्कुल न रखें. इसके आस-पास सफाई रखनी चाहिए.

साफ-सफाई

विज्ञापन

घर-परिवार में खुशियों के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. आपको घर के कोनों में मौजूद मकड़ियों के जालों को साफ करना चाहिए. घर की अच्छे से साफ-सफाई रखनी चाहिए वरना मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं.

विज्ञापन

दरवाजों के खुलते समय आवाज

अगर आपके घर में दरवाजों को खोलते और बंद करते समय आवाज होती है या सोफे बिस्तर पर बैठते समय आवाज होती है तो यह अच्छा नहीं होता है. यह वास्तु दोष का कारण माना जाता है.इससे परिवार के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है. इन सभी चीजों को ठीक कराना चाहिए.

विज्ञापन

छत पर कबाड़ न रखें

लोग अक्सर पुरानी चीजों और फालतू के कबाड़ को घर की छत पर इकट्ठा कर देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. घर की छत को हमेशा साफ-सुधरा रखना चाहिए. किसी भी प्रकार का कबाड़ा जैसे कूड़ा, खराब सामान, बालू, सीमेंट, बांस-बल्ली, सूखे पौधे छत पर पड़ा है तो इसे हटा दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ