Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Surya Grahan: रक्षा बंधन से पहले लगेगा 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, नोट करें तिथि-समय और जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Solar Eclipse 2026 In India Date And Time: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लग गया है, जिसके बाद अब जल्द ही दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. हालांकि, ये ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन से पहले लगेगा. चलिए जानते हैं वर्ष 2026 का दूसरा ग्रहण कब लगेगा व ये भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल क्या होगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 16, 2026 09:28
Surya Grahan
Credit- Social Media

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2026 Date And Time: ज्योतिष दृष्टि से वर्ष 2026 बेहद खास है क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों का बार-बार गोचर हो रहा है. इसके अलावा एक से अधिक ग्रह वक्री व मार्गी चाल चल रहे हैं, जबकि अस्त व उदय अवस्था में भी ग्रहों के जाने की संभावना है. वहीं, सूर्य और चंद्र ग्रहण भी बार-बार लगेंगे. सूर्य ग्रह को एक खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जिसके बाद अब रक्षा बंधन से पहले दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. यहां पर आप साल 2026 के दूसरे सूर्य ग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल और दर्शनीय क्षेत्रों आदि के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगस्त में कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

बता दें कि 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा, जिससे पहले 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा. खास बात ये है कि इसी दिन हरियाली अमावस्या भी है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में और बढ़ गया है. द्रिक पंचांग की मानें तो 12 अगस्त 2026 को रात 09 बजकर 04 मिनट पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो कि अगले दिन 13 अगस्त 2026 को सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण आइसलैंड, ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्रों में दिखाई देगा. इसके अलावा स्पेन के कुछ हिस्सों में भी ग्रहण को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. वहीं, जो लोग यूरोप के फ्रांस, ब्रिटेन और इटली आदि देशों में रहते हैं, वो भी सूर्य ग्रहण को देख पाएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: चतुराई और मधुरता से जीत हासिल करते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, Ishqan De Lekhe की हीरोइन Isha Malviya का भी ये ही है Mulank

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • देवी-देवताओं की तस्वीर और मूर्तियों को स्पर्श न करें.
  • भोजन करने से बचें.
  • नुकीली और कांच की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें.
  • नए काम की शुरुआत न करें.
  • कोई भी शुभ काम न करें.
  • तुलसी के पौधों को स्पर्श न करें.
  • नकारात्मक चीजों से दूर रहें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 09:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.