Numerology: चतुराई और मधुरता से जीत हासिल करते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, Ishqan De Lekhe की हीरोइन Isha Malviya का भी ये ही है Mulank
Numerology Prediction: वैदिक अंक शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर मनुष्य के भविष्य से जुड़े राज खोले जाते हैं. आज हम आपको भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा मालवीय, जिन्होंने हाल ही में पंजाबी फिल्म 'इश्कां दे लेखे' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है उनके मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताने जा रहे हैं.

भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल, लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय ने पंजाबी फिल्म 'इश्कां दे लेखे' से बड़े पर्दे पर एंट्री कर ली है, जिसके बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बता दें कि ईशा का जन्म 2 नवंबर 2023 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 2 है. अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 का खास महत्व है, जिसके बारे में आज आपके यहां पर जानने को मिलेगा. (Image Credit- News24 Graphics)
ईशा मालवीय का मूलांक
2 / 6अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 और स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है. ईशा का जन्म 2 तारीख को हुआ है, ऐसे में उनका भी 2 ही मूलांक है. (Image Credit- Social Media)
मूलांक 2 वालों का स्वभाव
3 / 6अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का मूलांक दो होता है, उनका स्वभाव काफी शांत होता है. ऐसे लोगों के अंदर लोगों का दिल जीतने की शानदार कला होती है. ये अपने आसपास किसी को भी दुखी नहीं देख पाते हैं. ये अपनी मीठी वाणी से सभी का दिल जीतने में सफल रहते हैं. इन लोगों की सबसे खास बात ये है कि ये अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं. (Credit- Freepik)
रचनात्मक होते हैं ये लोग
4 / 6आपको बता दें कि मूलांक 2 के लोग रचनात्मक होते हैं. ऐसे लोग कला से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाते हैं. अक्सर देखा जाता है कि ये लोग जो भी काम करते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं. ये कोई भी काम बीच में नहीं छोड़ते हैं. (Credit- Freepik)
चतुराई से जीत लेते हैं हर बाजी
5 / 6मूलांक 2 वालों का स्वभाव बेशक सरल होता है, लेकिन इनका दिमाग बहुत तेज होता है. ये अपने तेज दिमाग व चतुराई से हर बाजी को जीत लेते हैं. इन्हें बखूबी पता होता है कि कब क्या करना है और कब किस चीज से इन्हें लाभ होगा. (Credit- Freepik)
2026 साल रहेगा लकी
6 / 6बता दें कि साल 2026 मूलांक 2 वालों के लिए लकी रहेगा. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 2 के लोग यदि इस साल किसी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. इसके अलावा साझेदारी में काम करना भी आपके लिए हितकारी रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Credit- Freepik)