Astro Tips: हंसी कर सकती है आपको मालामाल! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसे?

हेल्थ और ज्योतिष दोनों के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। दिल खोलकर हंसने से व्यक्ति को अनगिनत फायदे होते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं हंसने के ज्योतिष लाभ के बारे में।

Laughter Attracts Money

हंसी बढ़ाएगी आपकी इनकम!

विज्ञापन

व्यक्ति के स्वभाव का असर उसके जीवन पर भी पड़ता है। कई रिपोर्ट्स में भी साबित हुआ है कि जो व्यक्ति जैसा सोचता है, उसके जीवन में वैसी ही घटनाएं होती हैं। जैसे- जो लोग हर समय निराश रहते हैं, उनके साथ अक्सर अप्रिय घटनाएं होती हैं। उनके जीवन में आए-दिन परेशानियां आती रहती हैं। वहीं जो लोग हर समय खुश रहते हैं और खुलकर जीवन को जीते हैं, उनके जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। जिंदगी में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाती हैं।

दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति के हर एक कर्म का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। यहां तक कि कुंडली में मौजूद ग्रह भी प्रभावित होते हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि हंसने से कैसे व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

हंसना क्यों है जरूरी?

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि हंसना बेहद जरूरी है। जो लोग हर समय हंसते हैं, उनके आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है। उनकी आभामंडल एक्टिव हो जाती है। साथ ही कुंडली में मौजूद प्रत्येक ग्रह पर भी शुभ प्रभाव पड़ता है, जिससे धन, खुशियां, सुख, वैभव, शांति और ऐश्वर्य आदि में वृद्धि होती है।

इसी के आगे पंडित सुरेश पांडेय ने बताया कि जिनकी आवाज ऊंची और स्माइल बड़ी होती है, वो लोग पैसे को अट्रैक्ट करते हैं। उनके पास किसी न किसी साधन से धन आ ही जाता है। इसके अलावा उनके जीवन में भी हर समय खुशहाली रहती है। लेकिन व्यक्ति को अपनी खुशी में ही नहीं बल्कि दूसरों की खुशी में भी दिल से खुश होना चाहिए। जो लोग दूसरों की खुशी को देखकर खुश होते हैं, उनके आसपास पॉजिटिव एनर्जी रहती है।

विज्ञापन

Laughter therapy

आभामंडल क्या होता है?

प्रत्येक व्यक्ति के चारों तरफ एक विशेष व वास्तविक ऊर्जा होती है, जिसे उसकी आभामंडल यानी ऑरा कहा जाता है। व्यक्ति की सोच, शब्द, व्यवहार और कर्मों से मिलकर आभामंडल का निर्माण होता है। जब आभामंडल एक्टिव होती है तो व्यक्ति के जीवन पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आभामंडल को कैसे एक्टिव करें?

  • सकारात्मक सोचें।
  • ज्यादा से ज्यादा खुश रहने का प्रयास करें।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
  • सकारात्मक वातावरण में रहें।
  • रोजाना ध्यान लगाएं।
  • नियमित मंत्र उच्चारण करें।
  • लोगों का आदर करें।
  • असहाय लोगों की मदद करें।
  • नियमित दान दें।

ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ