News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर को है. अष्टमी तिथि पर आप मां दुर्गा से जुड़े उपायों को कर जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आप दुर्गाष्टमी का व्रत के दौरान पूजा-पाठ और मंत्र जाप के अलावा मां दुर्गा के नामों का जाप कर सकते हैं. आप सच्ची श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के 108 नाम का जाप करते हैं तो मां प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगी. चलिए आपको शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा के नामों के बारे में बताते हैं.
आश्विन माह की अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर की शाम को 4 बजकर 31 मिनट पर हो रही है. इसका समापन 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर होगा. 30 सितंबर, मंगलवार को आप शुभ मुहूर्त में मां के 108 नामों का जाप कर सकते हैं. दुर्गाअष्टमी पर पूजा शुभ मुहूर्त – ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:55 से 05:43, अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:06 से 12:53, विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:29 से 03:17, गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:28 से 06:52 और सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:28 से 07:40 पर है.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2025: रावण दहन की राख से करें ये 5 अचूक उपाय, नौकरी और व्यापार में होगी खूब तरक्की
मां दुर्गा के 108 नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।