---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा छप्पर फाड़ लाभ

Sharad Purnima 2025: इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. शरद पूर्णिमा की रात को आप कुछ खास उपायों को करके मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ पा सकते हैं. इससे आपको सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी.

---खबर नीचे जारी है---

Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा का पर्व इस बार 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. शरद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी 16 कलाओं को प्रकट करता है, जो उसकी पूर्ण स्थिति को दर्शाता है. शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय करने के लिए भी खास होता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है. इस दिन खीर खाना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही शरद पूर्णिमा पर कई उपाय कर सकते हैं. चलिए आपको शरद पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताते हैं.

शरद पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

चंंद्रमा को अर्घ्य

---खबर नीचे जारी है---

शरद पूर्णिमा की रात को चंंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. आप शरद पूर्णिमा को रात के समय एक लोटे में पानी भरकर इसमें चावल को फूल डालें. इसके बाद चंद्रमा की ओर मुंह करके जल अर्पित करें. इससे घर में सुख-शांति आती है.

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

---खबर नीचे जारी है---

घी का दीपक

शरद पूर्णिमा पर घर में आपको घी का दीपक जलाना चाहिए. घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. आप घी के दीपक को तुलसी के पौधे के नीचे जलाएं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

---खबर नीचे जारी है---

शरद पूर्णिमा पर करें मंत्र जाप

आपको शरद पूर्णिमा के दिन “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ” मंत्र का जाप करना चाहिए. यह मंत्र मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए शुभ होता है.

---खबर नीचे जारी है---

खीर का उपाय

शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद खाना शुभ होता है. इस दिन खीर से जुड़ा उपाय भी आप कर सकते हैं. आप खीर बनाकर रात के समय खुले आसमान के नीचे रखें. खीर को मिट्टी के बर्तन में रखना चाहिए. इस खीर को खाने से अच्छी सेहत और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Oct 04, 2025 05:40 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने पहले भी धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया है. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola