---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shani Jayanti 2024: अपराजिता के फूल और 5 चीजों से करें शनिदेव की पूजा, हर क्षेत्र में होगी तरक्की

Shani Jayanti 2024: भगवान शनिदेव की कृपा जिस पर होती है, उसके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। आज शनि जयंती के मौके पर उनकी विशेष पूजा का विधान है। यहां बताए गए उपायों से आप उन्हें शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Shani Jayanti 2024: आज भगवान शनिदेव की जयंती है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक उनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। भगवान सूर्यदेव उनके पिता और देवी छाया उनकी माता हैं। नव ग्रहों में शनिदेव को कर्मफल का स्वामित्व दिया गया है। आइए जानते हैं, न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय ताकि जीवन में सुख-शांति बनी रहे और हर क्षेत्र में तरक्की हो।

शमी पत्र और पुष्प की माला चढ़ाएं

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप घर पर उनकी एक छोटी प्रतिमा स्थापित करें। आप उनकी विधिवत पूजा कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। उन्हें विशेष रूप से प्रसन्न करने के लिए शमी के पत्तों और उसके पुष्प की माला चढ़ाएं।

---विज्ञापन---

काले कपड़े और काली वस्तुएं

शनिदेव को काले रंग की वस्तुएं बहुत प्रिय हैं। शनि जयंती के दिन उनकी विधिवत पूजा कर उन्हें काला कपड़ा, तिल, उड़द और लोहे का टुकड़ा अर्पित करें। यदि संभव हो तो उनकी पूजा काले वस्त्र पहनकर करें।

इस तरह से तेल करें अर्पित

शनि जयंती भगवान शनि की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का एक विशेष अवसर है। उनको सरसों और तिल का तेल बहुत प्रिय है। तेल में काली सरसों के दाने डाल कर उनकी प्रतिमा को तेल से स्नान करवाएं। इससे आपके ग्रह दूर होंगे।

---विज्ञापन---

नंदी पूजा करें

शनिदेव भगवान शिव के भक्त हैं। उनको शिवजी का वाहन नंदी बहुत प्रिय हैं। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आज नंदी जी की प्रतिमा की विशेष पूजा करें। आप नंदी जी की प्रतिमा दान में भी दे सकते हैं।

अपराजिता फूल से करें पूजा

नीला रंग शनिदेव को बहुत प्रिय है। अपराजिता फूल का रंग नीला होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस फूल से उनकी पूजा कर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। आप इस पुष्प की माला भी अर्पित कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावित्री ने क्यों चुना वनवासी सत्यवान को पति? यहीं से शुरू होती है निष्ठा और समर्पण की अनोखी कथा

ये भी पढ़ें: लाल किताब से जानें कुंडली में कैसे होती है बुध की स्थिति खराब, ये हैं असरदार उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 06, 2024 09:14 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola