Swapna Shastra: पुराणों में स्वप्न शास्त्र का उल्लेख मिलता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता है। ये एक प्राचीन विद्या है, जिसकी मदद से सपनों की व्याख्या करके भविष्य के संकेतों को समझने का प्रयास किया जाता है। दरअसल, स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपनों में दिखाई देने वाली हर एक चीज का अर्थ होता है, जो व्यक्ति की डेली लाइफ से जुड़ी होती है। कभी ये सपने शुभ संकेत देते हैं, तो कई बार अशुभ समय का इशारा भी देते हैं। कई सपने ऐसे भी होते हैं, जो देवी-देवताओं की कृपा से पहले मिलते हैं।
आज हम आपको स्वप्न शास्त्र की मदद से उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिखना शनि देव और भैरव बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होने का संकेत माना जाता है।
काले रंग का कुत्ता दिखना है शुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार काले रंग का कुत्ता हंसता हुआ दिखाई देता है तो उसे काफी शुभ माना जाता है। इसे शनि देव और काल भैरव की विशेष कृपा प्राप्त होने का संकेत माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर शनि देव और काल भैरव मेहरबान होते हैं, उन्हें नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। बार-बार नजर नहीं लगती है और सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा मानसिक तनाव, बैचैनी, भय और विरोधियों से मुक्ति मिलती है।
दरअसल, शनि देव को काले कुत्ते अति प्रिय हैं, जिनकी सेवा करने से वो प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है।
ये भी पढ़ें- जल्द 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, राधा अष्टमी पर श्रीराधा के साथ चंद्र भी रहेंगे मेहरबान
कब काले रंग का कुत्ता दिखना है अशुभ?
यदि आपको सपने में काले रंग का कुत्ता गुस्से में दिखाई देता है तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। ये संकेत है कि आपसे शनि देव और भैरव बाबा नाराज हैं। जाने-अनजाने में आपसे कोई ऐसी गलती हो गई है, जिसके कारण देवता नाराज हुए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में आपके सामने कोई बड़ी परेशानी भी आ सकती है। ऐसे में आपको हर चीज को लेकर सावधान रहना होगा। खासकर सेहत का ध्यान रखें और आर्थिक जोखिम न उठाएं।
इन परिस्थितियों में भी रहें सावधान
- सपने में काले रंग का कुत्ता रोते हुए दिखाई देना अशुभ होता है। ये किसी बुरी खबर या संकट का इशारा है।
- सपने में काले रंग का कुत्ता यदि आपको या किसी अन्य व्यक्ति को काटता हुआ दिखाई देता है तो उसे भी तनाव, निराशा और धोखे का प्रतीक माना जाता है।
- यदि सपने में काले रंग का कुत्ता आपका पीछा कर रहा है तो ये भी शुभ संकेत नहीं है। ये परेशानी, खराब सेहत और निराशा का संकेत है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
9 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines