जल्द 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, राधा अष्टमी पर श्रीराधा के साथ चंद्र भी रहेंगे मेहरबान

Radha Ashtami 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए श्रीराधा को समर्पित राधा अष्टमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन जहां कुछ लोग व्रत रखते हैं, वहीं कई जातक सुबह-शाम पूजा-अर्चना करते हैं। चलिए जानते हैं राधा अष्टमी की सही तिथि और इस दिन चंद्र गोचर के सही समय के बारे में।

Radha Ashtami 2025

Credit- news 24 Gfx

Radha Ashtami 2025: साल 2025 में 31 अगस्त, वार रविवार को धूमधाम से राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन श्रीराधा और कृष्ण जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही व्रत रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो ये दिन खास है ही, साथ ही इस दिन का ज्योतिष महत्व भी है। दरअसल, राधा अष्टमी के शुभ दिन मन, माता, सुख, विचार, स्वभाव और मानसिक स्थिति के दाता चंद्र का नक्षत्र गोचर हो रहा है। रविवार को शाम 5 बजकर 26 मिनट पर चंद्र देव वृश्चिक राशि में रहते हुए ज्येष्ठा नक्षत्र में कदम रखेंगे।

राधा अष्टमी के शुभ दिन चंद्र के नक्षत्र गोचर करने से तो कई राशियों का लाभ होगा ही, साथ ही राधा रानी की कृपा भी बरसेगी। चलिए जानते हैं किन-किन राशियों का राधा अष्टमी के शुभ दिन बेड़ा पार हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ को चंद्र ग्रह और राधा रानी दोनों की प्रिय राशि माना जाता है, जिनके जातकों के लिए राधा अष्टमी का दिन कई खुशियां लेकर आने वाला है। जहां कुछ लोगों को अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, वहीं कई जातक मानसिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। इसके अलावा काम का दबाव नहीं रहेगा, जिससे आप अपनी सेहत पर ध्यान दे पाएंगे। साथ ही धर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आना-जाना बढ़ेगा।

तुला राशि

राधा अष्टमी के दिन होने वाले चंद्र गोचर से कहीं न कहीं तुला राशिवालों को भी लाभ होगा। कार्यस्थल पर विवाद पैदा नहीं होंगे और आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। कारोबारी पार्टनर से कोई बड़ी गलतफहमी हो गई है तो उसे दूर करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां दूर होंगी।

  • उपाय- राधा रानी और कृष्ण जी की साथ में पूजा करें। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं।

कुंभ राशि

वृषभ और तुला के साथ-साथ कुंभ राशि के जातकों के लिए भी राधा अष्टमी पर होने वाला चंद्र का गोचर शुभ रहेगा। हालांकि, कुंभ को राधा रानी की प्रिय राशि भी माना जाता है। ऐसे में इन्हें अधिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और फोकस के साथ आप अपना काम कर पाएंगे। भावनात्मक फैसले पार्टनर से डिस्कस करने के बाद लेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा संपत्ति खरीदने का भी योग है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ