---विज्ञापन---

Religion

Samudrik Shastra: ऐसी छाती और नाभि वाले लोग होते हैं कम उम्र में सफल, लगा देते हैं धन का अंबार

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर की बनावट न केवल व्यक्तित्व बल्कि किस्मत भी तय करती है। इस शास्त्र के अनुसार चौड़ी छाती और गहरी नाभि जैसे लक्षण कम उम्र में सफलता और अपार धन कमाने का संकेत देते हैं। जानिए इस बारे में और क्या कहता है यह शास्त्र?

Author Written By: Shyamnandan Updated: Feb 23, 2026 12:22
Samudrik-Shastra

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर की बनावट से किस्मत, व्यक्तित्व और धन का अंदाजा लगाया जा सकता है? प्राचीन मान्यताओं पर आधारित इस शास्त्र की विद्या में चेहरे, छाती, नाभि, हाथ और पैरों के चिन्हों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आर्थिक स्थिति के संकेत बताए जाते हैं। खास बात यह है कि कुछ विशेष शारीरिक लक्षणों को कम उम्र में सफलता और कभी धन की कमी न होने से जोड़ा गया है।

चौड़ी और मांसल छाती

मान्यता है कि जिन लोगों की छाती चौड़ी और मांसल होती है, वे साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। ऐसे लोग जोखिम लेने से नहीं डरते। कहा जाता है कि यही गुण उन्हें कम उम्र में आगे बढ़ाता है। नेतृत्व क्षमता भी उनमें स्वाभाविक मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों को धन और लंबी आयु का सुख मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shani Favourite Zodiac Signs: शनिदेव इन 3 राशि के वालों से रखते हैं सबसे गहरी मित्रता, 30 साल के बाद पाते हैं सफलता; कमाते हैं अथाह धन

गहरी और गोल नाभि का संकेत

गहरी, गोल और हल्की ऊपर उठी नाभि को बेहद शुभ माना गया है। यदि नाभि दाईं ओर झुकी हो तो इसे और भी अच्छा संकेत बताया गया है। मान्यता है कि ऐसे लोग जीवन में सुख-सुविधा और आर्थिक स्थिरता पाते हैं। उनके पास धन का प्रवाह बना रहता है। परिवार में भी समृद्धि रहती है।

---विज्ञापन---

लंबी नाक देती है ऊंची पहचान

छाती और नाभि के साथ यदि नाक लंबी हो तो इसे प्रतिष्ठा का संकेत माना गया है। ऐसे लोग कम उम्र में ही समाज में पहचान बना लेते हैं। नौकरी में ऊंचा पद या कारोबार में बड़ा मुकाम पाने की संभावना बताई गई है।

ये लक्षण भी हैं शुभ

छाती पर अधिक बाल होना संतोषी स्वभाव का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के काम रुकते नहीं। हथेली या तलवे पर कमल, चक्र, शंख, अंकुश या कुंडल जैसे चिन्ह राजसी जीवन का संकेत माने गए हैं। अचल संपत्ति और आर्थिक मजबूती से इन्हें जोड़ा गया है। महिलाओं के बाएं हाथ की हथेली के बीच तिल को भी शुभ माना गया है। ऐसी महिलाएं जहां जाती हैं, वहां खुशहाली लाने वाली मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar: मार्च में 4 बार अपनी चाल बदलेंगे शुक्र, इन 5 राशियों पर करेंगे सुख और धन की वर्षा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 23, 2026 12:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.