Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Rang Panchmi 2026: रंग पंचमी आज, जानें राधा-कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

Rang Panchmi 2026 Today: आज 8 मार्च 2026 को देशभर में रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि राधा रानी और भगवान कृष्ण को समर्पित है. यहां पर आप रंग पंचमी के महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि आदि के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 8, 2026 05:55
Rang Panchami 2026
Credit- Meta AI

Rang Panchmi 2026 Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए रंग पंचमी के पर्व का खास महत्व है, जो कि हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन ब्रज में चालू 40 दिन के होली महाउत्सव का भी समापन हो जाता है. माना जाता है कि हर साल रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए धरती पर आते हैं. यदि कोई व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से राधा-कृष्ण की पूजा करता है और उन्हें रंग अर्पित करता है तो उसके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और धन-धान्य का वास होता है. साथ ही तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कल 7 मार्च 2026 की शाम 7 बजकर 17 मिनट पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ हुआ था, जिसका समापन आज 8 मार्च 2026 की रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में आज 8 मार्च 2026, वार रविवार को रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

रंग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:38 मिनट पर
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:26 से सुबह 06:40
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से दोपहर 12:55
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:22 से शाम 06:46

रंग पंचमी की पूजा विधि

  • स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले रंग के शुद्ध कपड़े धारण करें.
  • घर के मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • कलश स्थापना करें.
  • देवी-देवताओं को चंदन, पीले फूल, वस्त्र, श्रृंगार का समान, पीले रंग की मिठाई, रंग और अक्षत अर्पित करें.
  • घी का दीपक जलाने के बाद मंत्रों का उच्चारण करें.
  • आरती करने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांगे और अपने सुखी जीवन की कामना करें.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

रंग पंचमी पर इन मंत्रों के जाप से होगा महालाभ

  • राधे राधे
  • ॐ क्लीं राधा-कृष्णाभ्यां नमः
  • राधे कृष्णा राधे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा राधे राधे

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2026 05:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.