Som Pradosh Vrat Today: आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

Som Pradosh Vrat Today: आज 30 मार्च को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. सोम प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. आइये आपको प्रदोष व्रत के शुभ मूहूर्त और पूजा विधि का बारे में बताते हैं.

Som Pradosh Vrat Today

Photo Credit- News24GFX

Som Pradosh Vrat Today: आज मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत है. यह चैत्र माह की शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है. आज 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा कर सकते हैं. प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. आज सोमवार का दिन है ऐसे में यह सोम प्रदोष व्रत है. सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है. चलिए आज प्रदोष व्रत के पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Puja Muhurat)

आज सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर द्वादशी तिथि का समापन हो जाएगा और इसी के साथ त्रयोदशी तिथि शुरू होगी. त्रयोदशी तिथि कल 31 मार्च की सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. ऐसे में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त आज शाम को 6 बजकर 38 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में प्रदोष व्रत की पूजा कर सकते हैं. प्रदोष काल में महादेव की पूजा से शिव जी की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठने के बाद स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
  • व्रत का संकल्प लें और शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.
  • प्रदोष व्रत पर शाम के समय पूजा का महत्व होता है. शाम को प्रदोष काल में पूजा करें.
  • पूजा स्थान की सफाई कर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें
  • शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • पूजा में शिव जी के मंत्रों का जाप करें और आरती कर भोग लगाएं.

प्रदोष व्रत पूजा मंत्र (Pradosh Vrat Puja Mantra)

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव…॥

विज्ञापन

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव…॥

विज्ञापन

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव…॥

विज्ञापन

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव…॥

विज्ञापन

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव…॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव…॥

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ