पुरानी और टूटी चूड़ियों का क्या करें? जानें आसान और शुभ उपाय

Old & Broken Bangles Remedies: क्या आपके पास भी बहुत सारी पुरानी या टूटी चूड़ियां इकट्ठी हो गई हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि उनका क्या करें? अगर हां, तो ऐसे में आप यहां बताए गए पुरानी व टूटी चूड़ियों से जुड़े शुभ उपाय कर सकती हैं.

Old & Broken Bangles Remedies

Credit- Social Media

Old & Broken Bangles Remedies: अधिकतर लड़कियों व महिलाओं को चूड़ियां पहनने का शौक होता है. कुछ लड़कियों को तो चूड़ियां पहनना इतना पसंद होता है कि आपको उनके पास हर रंग व तरह की बैंगल्स मिल जाएंगी. वहीं, सुहागन महिलाएं चूड़ियों को सुहाग का प्रतीक मानती हैं, जिनका न तो वो अपमान करती हैं और न ही ऐसे ही कहीं पर उन्हें फेंक देती हैं. हालांकि, लड़कियों व महिलाओं को एक समस्या हमेशा रहती है कि पुरानी व टूटी चूड़ियों का क्या करें? क्या उन्हें घर के कचरे के साथ फेंक देना चाहिए या दान करना चाहिए?

विज्ञापन

हालांकि, पौराणिक शास्त्रों में पुरानी व टूटी चूड़ियों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से न तो पाप लगता है और न ही उनका अपमान होता है. चलिए अब जानते हैं पुरानी और टूटी चूड़ियों से जुड़े शुभ व आसान उपायों के बारे में.

विज्ञापन

पुरानी चूड़ियों का क्या करें?

यदि आपके पास बहुत सारी पुरानी चूड़ियां इकट्ठा हो गई हैं तो आप उन्हें एक साथ काले धागे में बांध लें. शनिवार के दिन उन चूड़ियों को किसी पेड़ के ऊपर टांग दें. इस तरह से आप पुरानी चूड़ियों का विसर्जन कर देंगी, जिससे आपको पाप नहीं लगेगा.

टूटी चूड़ियों का क्या करें?

अगर आपके पास बहुत सारी टूटी चूड़ियां इकट्ठा हो गई हैं तो शनिवार के दिन किसी पवित्र पेड़ के पास गड्ढा खोदें. अब एक काला कपड़ा लें और उसमें सभी टूटी चूड़ियों को रख दें. काले कपड़े की पोटली को गड्ढे में गाड़ दें. ये चूड़ियों को विसर्जित करने का एक सरल उपाय है, जिसका वर्णन शास्त्रों में भी मिलता है.

विज्ञापन

चूड़ियों का टूटना कैसा होता है?

हाथ में पहनते समय कई बार चूड़ियां टूट जाती हैं, जिन्हें महिलाएं शुभ-अशुभ घटनाओं से जोड़ती हैं. शकुन शास्त्र की मानें तो चूड़ियां टूटना शुभ नहीं होता है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि इससे आपके सुहाग के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. हालांकि, वैज्ञानिक इसे केवल अंधविश्वास मानते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ