Kamada Ekadashi Upay 2026: आज नहीं रख पाएं कामदा एकादशी का व्रत तो करें ये 3 उपाय, विष्णु जी जरूर देंगे मनचाहा आशीर्वाद

Kamada Ekadashi 2026 Upay: आज 29 मार्च 2026 को देशभर में कामदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यदि किसी कारण से आपने आज व्रत नहीं रखा है तो चिंता मत कीजिए. यहां पर आपको उन 3 उपायों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको व्रत के समान फल मिल सकता है. चलिए अब जानते हैं विष्णु जी को खुश करने के लिए आज कामदा एकादशी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Kamada Ekadashi Upay 2026

Credit- AI Gemini & Social Media

Kamada Ekadashi 2026 Upay: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिस दिन हर साल कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कामदा एकादशी का व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से इस एकादशी का व्रत रखते हैं, उनकी सभी इच्छाएं विष्णु जी की कृपा से पूरी होती हैं.

विज्ञापन

हालांकि, शास्त्रों में कुछ ऐसे उपायों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें कामदा एकादशी पर करना शुभ होता है. कहा जाता है कि सच्चे मन से किए गए इन उपायों से भक्तों को व्रत के समान ही फल मिलता है. आइए अब जानते हैं आज कामदा एकादशी पर किए जाने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में.

विज्ञापन

कामदा एकादशी के उपाय

  • तुलसी पूजा से जुड़ा उपाय-

आज सूर्यास्त के समय भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद देवी तुलसी की पूजा करें. देवी तुलसी को प्रणाम करने के बाद गाय के दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और घी का दीपक जलाएं. साथ ही अपनी मनोकामना को बोलें. ऐसा करने से आपका मन स्थिर होगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे.

विज्ञापन
  • दान से जुड़ा उपाय-

मान्यता है कि कामदा एकादशी पर पीले रंग की चीजों का दान करने से विष्णु जी खुश होते हैं. यदि आप भी विष्णु जी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आज शाम श्रीहरि की उपासना करने के बाद हल्दी, पीले वस्त्र, चने की दाल, केले, केसर, पीले रंग के आम, पीतल के बर्तन, सोना या बेसन के लड्डूओं का दान कर सकते हैं.

  • मंत्र से जुड़ा उपाय

यदि किसी कारण से आज आपने कामदा एकादशी का व्रत नहीं रखा है तो शाम में विष्णु जी की पूजा जरूर करें. साथ ही ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 3 माला जाप करें. इससे न सिर्फ आपके पाप नष्ट होंगे, बल्कि विष्णु जी की कृपा से इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ