Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Ram Navami On Ashtami 2026: आज 26 मार्च को अष्टमी तिथि पर भी कर सकते हैं रामनवमी की पूजा, जानें कारण और श्रीराम-कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Ram Navami On Chaitra Navratri Ashtami 2026: आज 26 मार्च 2026 को देशभर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि मनाई जा रही है. साथ ही रामनवमी का भी संयोग बन रहा है. हालांकि, मां दुर्गा और राम जी की पूजा के अलावा आज कन्या पूजन करना भी शुभ रहेगा. यहां पर आप आज के दिन के धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 26, 2026 06:54
Ram Navami On Ashtami 2026
Credit- AI Gemini & Social Media

Ram Navami On Ashtami (Chaitra Navratri) 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि की पूजा की जाती है. साथ ही कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं. पंचांग के अनुसार, आज 26 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है. आज मां दुर्गा के साथ-साथ उनके आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा करना शुभ रहेगा. हालांकि, आज के दिन रामनवमी का भी संयोग बन रहा है, जिसके कारण आज के दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि, कुछ लोग कल 27 मार्च 2026 को भी भगवान राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व मनाने की बात कह रहे हैं.

चलिए जानते हैं आज अष्टमी तिथि पर कैसे रामनवमी का संयोग बना और भगवान श्री राम व कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है.

---विज्ञापन---

अष्टमी पर क्यों मनाया जा रहा है रामनवमी का पर्व?

पंचांग के मुताबिक, आज 26 मार्च 2026 की सुबह 11 बजकर 48 मिनट से चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. जो लोग उदयतिथि या वैष्णव संप्रदाय को मानते हैं, वो कल 27 मार्च 2026 को रामनवमी का पर्व मनाने की बात कर रहे हैं.

वहीं, जो लोग उदयतिथि को नहीं मानते हैं, वो आज 26 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर ही रामनवमी का पर्व मना रहे हैं. दरअसल, पौराणिक मान्यताओं के आधार पर भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था, जिसके कारण जिस दिन दोपहर के समय नवमी तिथि पड़ती है, उस दिन ही कई लोग भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाते हैं और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

आज भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त (अति शुभ मुहूर्त)- सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 मिनट तक
  • राम नवमी मध्याह्न का क्षण- दोपहर 12:27 मिनट पर

आज किस समय करें कन्या पूजन?

  • पहला मुहूर्त- सुबह 06:16 मिनट से सुबह 07:48 मिनट तक
  • दूसरा मुहूर्त- सुबह 10:56 मिनट से दोपहर 02:01 मिनट तक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 26, 2026 06:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.