Numerology Personality Traits: सिंगर अरिजीत सिंह का है न्यूमेरोलॉजी के सबसे रहस्यमय मूलांक से नाता, जानिए कैसे होते ये लोग

Numerology Personality Traits: जनवरी 2026 में अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक छोड़कर स्वतंत्र संगीत की ओर रुख करने की बात की थी. उनके इस फैसले को लेकर न्यूमेरोलॉजी में उनके मूलांक को लेकर खूब चर्चा हुई कि ये उनके रहस्यमय मूलांक 7 की खासियत है, कि उन्हें बॉलीवुड की चमक और सुरीली दुनिया बोर लगने लगी. आइय जानते हैं, उनका मूलांक क्या है और ये लोग कैसे होते हैं?

Numerology-Personality-Traits
विज्ञापन

Numerology Personality Traits: जनवरी 2026 के अंत में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था, लेकिन यह रिटायरमेंट म्यूजिक से नहीं, बल्कि केवल फिल्मों के लिए नए प्लेबैक असाइनमेंट से था. उन्होंने स्वतंत्र संगीत और रचनात्मक स्वतंत्रता की ओर बढ़ने की बात कही थी. हालांकि, कमिटेड प्रोजेक्ट्स पूरे करने के दौरान उनके गाने रिलीज होने और हाल ही में लाइव परफॉर्म करने पर आलोचकों ने सवाल उठाए हैं और उन्हें खूब आड़े हाथ लिया. इसी बीच अंक ज्योतिष में उनके मूलांक को लेकर भी चर्चा तेज हो गई.

न्यूमेरोलॉजी का सबसे रहस्यमय मूलांक

क्या आप जानते हैं, अरिजीत सिंह के बारे में इससे पहले भी एक ऐसी अफवाह उड़ी थी कि वे इंडस्ट्री को अलविदा कह रहे हैं, जबकि उस समय वे पीक पर थे. आखिर अरिजीत के बारे में ऐसा क्यों में हुआ. अरीजित को बॉलीवुड म्यूजिक के जगमगाती और सुरीली दुनिया क्यों बोरियत भरी लगने लगी? इसका उत्तर न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के पास है. अंक ज्योतिष के मुताबिक, अरिजीत सिंह का नाता उस मूलांक से है, जो न्यूमेरोलॉजी का सबसे रहस्यमय मूलांक है. आइए जानते हैं, अरीजित सिंह का मूलांक क्या है और इस मूलांक के लोग कैसे होते हैं?

विज्ञापन

क्या होता है मूलांक 7?

अरिजीत सिंह का संबंध मूलांक 7 से है. अंक ज्योतिष में इसे सबसे रहस्यमय और गहरे प्रभाव वाला अंक माना जाता है. जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. अरीजित सिंह का जन्म मार्च माह की 25 तारीख को हुआ है.

इसका स्वामी केतु ग्रह है, जिसके पास शरीर तो है लेकिन सिर नहीं. इसे ‘बिना सिर वाला ग्रह’ (The Headless Planet) भी कहते हैं. अंक ज्योतिष में केतु को अध्यात्म, रहस्य और अंतर्ज्ञान से जोड़कर देखा जाता है. यह मूलांक जीवन को सतह से नहीं, गहराई से समझने की प्रेरणा देता है. आपको बता दें कि केतु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में रहस्यों का पिटारा कहा गया है.

रहस्यमय सोच और अलग नजरिया

मूलांक 7 के लोग सामान्य सोच से अलग होते हैं. ये हर चीज को अलग नजर से देखते हैं. कई बार ये दूसरों को समझ में नहीं आते हैं. ये भीड़ में रहकर भी खुद को अलग महसूस करते हैं. इनके विचार गहरे होते हैं. ये कम बोलते हैं, लेकिन सोचते बहुत हैं.

विज्ञापन

दिल से फैसले, दिमाग से नहीं

केतु को बिना सिर वाला ग्रह कहा जाता है. मान्यता है कि इसके कारण मूलांक 7 के लोग तर्क से ज्यादा अपनी भावना और अंदर की आवाज पर भरोसा करते हैं. इनकी ‘गट फीलिंग’ अक्सर सही साबित होती है. यही वजह है कि ये कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं जो दूसरों को अचानक लगते हैं.

‘मेनिफेस्टेशन’ की ताकत

इस मूलांक के लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके शब्दों में असर होता है. ये जो सोचते हैं या बोलते हैं, वह कई बार सच हो जाता है. इसलिए इन्हें सलाह दी जाती है कि नकारात्मक बातों से दूर रहें. सकारात्मक सोच इनके लिए बहुत जरूरी होती है.

विज्ञापन

बिखरे बाल और अनोखा स्टाइल

अक्सर इन लोगों का अपीरिएंस बहुत अनयूजुअल होता है. एक दिलचस्प और सरप्राइजिंग रिसर्च यह भी कहती है कि मूलांक 7 के पुरुषों के बाल अक्सर बिखरे हुए या थोड़े अलग स्टाइल के होते हैं, जबकि इस अंक की महिलाएं बहुत ही स्टाइलिश और यूनिक तरीके से रहना पसंद करती हैं.

आधी रात का समय क्यों है खास?

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 और 4 के लिए रात का शांत समय खास माना गया है. कहा जाता है कि आधी रात में किया गया ध्यान या संकल्प जल्दी असर दिखाता है. कई लोग इसे मानसिक फोकस और शांति से भी जोड़कर देखते हैं.

विज्ञापन

शादी के बाद बदलती दिशा

मूलांक 7 के लोगों के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकती है. अक्सर देखा गया है कि विवाह के बाद इनका करियर और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. इनका सामाजिक दायरा भी बढ़ता है और पहचान मजबूत होती है.

विज्ञापन

रचनात्मकता की खास पहचान

ये लोग स्वभाव से कलाकार होते हैं. संगीत, लेखन, पेंटिंग या रिसर्च जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इनकी कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है. ये अपनी भावनाओं को कला के जरिए व्यक्त करना पसंद करते हैं.

मजबूत अंतर्ज्ञान

मूलांक 7 के लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनका अंतर्ज्ञान होता है. ये लोगों के व्यवहार को जल्दी समझ लेते हैं. कई बार ये आने वाली परिस्थितियों का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं. यही गुण इन्हें दूसरों से अलग बनाता है.

विज्ञापन

सादगी में अलग स्टाइल

इनका रहन-सहन भी अलग होता है. पुरुषों में हल्का बिखरा हुआ लुक देखा जा सकता है, जबकि महिलाएं यूनिक स्टाइल पसंद करती हैं. ये ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय खुद का स्टाइल बनाते हैं.

दोस्ती और भावनाएं

ये बहुत कम लोगों से दोस्ती करते हैं. लेकिन जिनसे जुड़ते हैं, उनके साथ रिश्ता गहरा होता है. बाहर से शांत दिखने वाले ये लोग अंदर से काफी भावुक होते हैं. कभी-कभी यही संवेदनशीलता तनाव का कारण भी बन सकती है.

विज्ञापन

आध्यात्म की ओर झुकाव

मूलांक 7 के लोग भौतिक चीजों से ज्यादा जीवन के अर्थ को समझना चाहते हैं. इन्हें ध्यान, योग और अकेले समय बिताना पसंद होता है. ये हर चीज के पीछे का कारण जानने की कोशिश करते हैं.

प्रकृति से खास जुड़ाव

अंक 7 को प्रकृति का भी खास अंक माना गया है. इंद्रधनुष के 7 रंग, संगीत के 7 सुर और सप्ताह के 7 दिन इसी का उदाहरण हैं. यह अंक संतुलन और पूर्णता का संकेत देता है.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 7 के लोगों को गहरे रंगों से बचने की सलाह दी जाती है. सफेद, क्रीम, हल्का हरा और पीला रंग इनके लिए शुभ माने जाते हैं. साथ ही अंक 8 से जुड़े लोगों या परिस्थितियों के साथ इनके टकराव की संभावना बताई जाती है.

करियर में कैसे बढ़ें आगे

इन लोगों के लिए स्वतंत्र काम या क्रिएटिव फील्ड बेहतर मानी जाती है. रिसर्च, लेखन, संगीत और काउंसलिंग जैसे क्षेत्र इन्हें सूट करते हैं. इन्हें ऐसे काम चुनने चाहिए जहां सोचने और समझने की आजादी हो.

विज्ञापन

आधुनिक नजरिए से समझ

मनोविज्ञान के अनुसार, ऐसे लोग इंट्रोवर्ट और डीप थिंकर होते हैं. ये अपने अंदर की दुनिया में ज्यादा रहते हैं. यदि ये अपने विचारों को सही दिशा दें, तो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ