Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

Navratri 2026 Prediction: 19 मार्च 2026 से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जिसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा. हालांकि, इससे पहले कुछ राशियों को मां दुर्गा और ग्रहों का साथ मिलेगा, जिससे उनके सुख-समृद्धि का विस्तार होगा.

grah-gochar
1 / 6

सनातन धर्म के लोगों के लिए मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का खास महत्व है, जिसका जश्न साल 2026 में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा. हालांकि, इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ग्रहों का भी गोचर हो रहा है, जिससे मेष, कर्क, धनु और कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा. साथ ही इन राशियों पर मां दुर्गा अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी. यहां पर आपको इन चारों राशियों के राशिफल और ग्रह गोचर के समय के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

कब कौन-से ग्रह का होगा गोचर?

कब कौन-से ग्रह का होगा गोचर?2 / 6

पंचांग के अनुसार, 27 मार्च 2026 से पहले शनि ग्रह का 21 मार्च 2026 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा. इसके अलावा 26 मार्च 2026 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्र ग्रह का 3 बार राशि और 7 बार नक्षत्र गोचर होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

चैत्र नवरात्रि 2026 के खत्म होने से पहले आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है. इसके अलावा मन के मुताबिक संपत्ति खरीदने में कामयाबी मिलेगी. साथ ही घर वालों को समझने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

रोजमर्रा की गतिविधियों से हटकर कुछ करेंगे तो अच्छा लगेगा. साथ ही बड़े आर्थिक निवेश से लाभ होगा. इस दौरान आप और आपके घर वाले बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

मन लगाकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी. साथ ही नए कारोबारी सौदे होंगे, जो आर्थिक दृष्टि को मजबूत करने में मदद करेंगे. इसके अलावा शादी से पहले की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते को घर वालों की मंजूरी मिल सकती है. लेन-देन में सावधानी रखेंगे तो नुकसान नहीं होगा. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन