Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करके उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले में भाई उन्हें उनकी रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल नहीं आया कि जिन लोगों का कोई भाई नहीं है वो कैसे ये पर्व मनाएं? क्या वो अपनी बहन को राखी बांध सकती हैं? क्यों बहनें एक-दूसरे को राखी बांध सकती हैं? और जिन लोगों की न तो बहन है और न ही भाई, वो कैसे ये पर्व मनाएं? आदि-आदि। आज हम आपको इन्हीं सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

क्या बहन को भी बांध सकते हैं राखी?

शास्त्रों में रक्षा बंधन का पर्व मनाने के कोई कठोर नियम नहीं हैं। बहन केवल भाई को ही राखी बांध सकती है, ये भी जरूरी नहीं है। ये पर्व प्यार और रक्षा को दर्शाता है, जिसकी भावना प्रत्येक रिश्ते में होनी जरूरी है। जिनका कोई भाई नहीं है, वो अपनी बहन को राखी बांध सकती हैं। हालांकि बहनें भी एक-दूसरे को राखी बांध सकती हैं। इससे न उनका रिश्ता मजबूत होगा बल्कि त्योहार की सच्ची भावना भी कायम रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, जो सिंगल चाइल्ड हैं, वो अपने किसी दोस्त, पड़ोसी व परिचित व्यक्ति को भी राखी बांध सकती हैं। लेकिन राखी केवल उसी व्यक्ति को बांधनी चाहिए, जिन्हें आप अपने भाई के रूप में स्पष्ट रूप से स्वीकार करती हों। दिखावे व किसी के कहने पर कभी भी किसी को राखी नहीं बांधनी चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षा बंधन? भविष्य, स्कंद और महाभारत पुराण के प्रसंगों से जानें

---खबर नीचे जारी है---

राखी बांधने के नियम

  • विवाहित बहनों के दाएं हाथ की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए। जबकि अविवाहित बहन के बाएं हाथ की कलाई पर राखी बांधना ज्यादा शुभ होता है।
  • राखी बंधवाते समय बहनों को अपना सिर चुनरी से ढक लेना चाहिए।
  • राखी बंधवाते समय बहन का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। वहीं, जो बहन राखी बांध रही है, उसे पश्चिम दिशा की ओर मुख करना चाहिए।
  • अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से दोनों भौहों के बीच आज्ञा चक्र पर रोली से तिलक करना चाहिए। तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाएं और सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। बहन की आरती करें और उसकी लंबी उम्र की कामना करें। बदले में बहन को कोई गिफ्ट देना चाहिए।

2025 में रक्षा बंधन कब है?

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: सिर्फ भद्रा ही नहीं इस समय पर भी राखी बांधना है अशुभ, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---