Premanand Ji Maharaj Viral video: गंगा नदी को हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। सदियों से लोग गंगा में सिक्के फेंक कर पुण्य प्राप्ति की कामना करते आए हैं। लेकिन समय के साथ कई बार सवाल उठता है कि क्या सच में गंगा में सिक्का फेंकने से पुण्य मिलता है या यह मात्र एक परंपरा बनकर रह गई है? हाल ही में एक सत्संग के दौरान एक श्रद्धालु ने इसी जिज्ञासा को लेकर प्रेमानंद महाराज से यह सवाल पूछा।
प्रेमानंद महाराज जो अपने गहन ज्ञान और सरल भाषा में सत्य को उजागर करने के लिए जाने जाते हैं ने इस प्रश्न का अत्यंत स्पष्ट उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा में सिक्का फेंकने की परंपरा सही नहीं है। गंगा में सिक्का फेंकने से कुछ नहीं होता है। अगर कुछ करना ही है और पुण्य कमाना ही है तो आप किसी जरूरतमंद को कपड़े दीजिए या तो अगर एक-एक रुपए डालने ही हैं तो गुल्लक में जोड़कर पैसे इकट्ठा करके गाय को चारा खरीदकर खिला दीजिए या फिर किसी को भोजन खिला दीजिए। सिक्के डालना सही हल नहीं है। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।
प्रेमानंद जी ने यह भी समझाया कि अंधविश्वास के चलते आज लोग सिक्के फेंक कर उसे केवल पुण्य प्राप्ति का साधन मान बैठे हैं जबकि असल में पुण्य सेवा, सच्ची भावना और स्वच्छता के माध्यम से अर्जित किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लें और पुण्य कमाने के लिए वास्तविक सेवा कार्य करें। इस प्रकार प्रेमानंद महाराज ने गंगा में सिक्का फेंकने की परंपरा के पीछे छुपे विज्ञान और धर्म दोनों पहलुओं को उजागर करते हुए समाज को एक जागरूक संदेश दिया। जिससे लोग गंगा में सिक्के ड़ालने से अच्छा किसी जरूरत मंद की मदद करें।
गंगा स्नान का महत्व
- गंगा में स्नान करने से शरीर के साथ-साथ आत्मा की भी शुद्धि होती है। यह मनुष्य के मन, हृदय और आत्मा को पवित्र करता है जिससे वह मानसिक शांति प्राप्त करता है।
- प्रेमानंद महाराज के अनुसार, गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और उसका पवित्र जल मोक्ष और सद्गति के लिए लाभकारी होता है।
- गंगा का पानी विशेष रूप से शारीरिक स्वच्छता के लिए माना जाता है।
- गंगा स्नान से शरीर के अंदर की बीमारियां और नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
- गंगा स्नान से मानसिक तनाव कम होता है और मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है। यह व्यक्ति को मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-मेहनत या भाग्य, जीवन में सफल होने के लिए क्या है जरूरी? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
8 mins agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
12 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
15 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
19 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines