News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Premanand Ji Maharaj Viral Video: एक भक्त ने संत प्रेमानंद जी महाराज से एक बहुत ही गूढ़ प्रश्न पूछा महाराज जी, कृपा करके बताइए जीवन में सफलता के लिए परिश्रम ज्यादा जरूरी है या भाग्य? क्या मेहनत ही सब कुछ है, या फिर जो भाग्य में लिखा है वही मिलेगा? क्या आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो आइएं जानते है इस विषय पर क्या बोले संत प्रेमानंद महाराज।
संत प्रेमानंद महाराज मुस्कुराए और बड़े ही सहज भाव से उत्तर दिया भाग्य और परिश्रम दोनों जरूरी हैं। लेकिन याद रखोअगर आपका भाग्य भारी है तो कोई ताकत आपको सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है और अगर आपको अपनी किस्मत चमकानी है तो वह सिर्फ एक चीज से हो सकती है वो है भगवान का नाम जप क्योंकि कई लोग ऐसे है जिन्होंने बहुत अधिक मेहनत की है लेकिन फिर भी उनके हाथ सफलता नहीं आई। दूजी और ऐसे लोग भी है जो कि अपने भाग्य की चमक से जीवन की सारी चीजें आसानी से प्राप्त कर ले जाते है।
महाराज जी ने अपने भक्त को बड़े ही प्यार, भाव से समझाया कि जो कुछ तुम्हारे भाग्य में लिखा होगा बस वहीं तुमको मिलेंगा चाहे कोई भी कितनी मेहनत कर लें। क्योंकि भाग्य वो है जिससे कोई नहीं जीत सकता है। भगवान ने जो आपके खाते में लिख दिया वह तो आपको झेलना ही पढ़ेगा।
अगर चाहते हो आपका भाग्य अच्छा हो तो सिर्फ एक चीज है जो आपके भाग्य को पूरी तरह बदल सकती है और वो है भगवान का नाम जप और श्रद्धा भाव से कीर्तन क्योंकि सच्चे मन से लिया गया भगवान का नाम ही कर्मों को बदल सकता है और आपके भाग्य को भी।
संत प्रेमानंद जी महाराज द्वारा कहे गए 6 अच्छे और प्रेरणादायक विचार-
ये भी पढ़ें-क्या गंगा स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं? जानिए इस सवाल पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।