Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का दूसरा स्नान? जानें संगम में डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम के तट पर माघ मेला चल रहा है. माघ मेले के दौरान खास तिथियों पर पवित्र स्नान होते हैं. माघ मेले का एक स्नान पौष पूर्णिमा पर मेले की शुरुआत के साथ हुआ. अब माघ मेले का दूसरा कब है चलिए बताते हैं?

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Jan 12, 2026 16:45
Magh Mela 2026
Photo Credit- News24GFX

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश की तीर्थराज प्रयागराज में संगम के तट पर माघ मेला लग रहा है. इस माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी 2026 को हो चुकी है जिसका समापन 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्री के दिन होगा. इस दौरान कई पवित्र स्नान की तिथियां पड़ेंगी. माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन हुई थी इस दिन पहला स्नान था. अब माघ मेले का दूसरा स्नान कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

माघ मेले का दूसरा स्नान

माघ मेले का दूसरा स्नान मकर संक्रांति के दिन है. मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही षटतिला एकादशी पड़ रही है. ऐसे में यह दिन संगम तट पर स्नान और दान के लिए ओर भी खास होगा. मकर संक्रांति पर श्रद्धालु गंगा और त्रिवेणी संगम तट पर स्नान करें. मकर संक्रांति पर पावन स्नान कर दान करना शुभ होता है.

---विज्ञापन---

माघ मेले पर दूसरे स्नान का मुहूर्त

मकर संक्रांति पर आप शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान कर सकते हैं. स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा पुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम को 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. महापुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: हर किसी को अपनाने चाहिए आचार्य चाणक्य के बताए 5 गुण, खुशियों से भर जाएगा जीवन

---विज्ञापन---

माघ मेले में स्नान का महत्व

माघ मेले में संगम तट पर स्नान करने से अनजाने में किये गए पापों से मुक्ति मिलती है. मकर संक्रांति पर माघ मेले के दूसरे स्नान पर गंगा स्नान करने से नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. मकर संक्रांति पर स्नान करने के साथ ही दान करने का महत्व होता है. आप गंगा स्नान करने के बाद जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें.

माघ मेले में स्नान की अन्य तिथियां

पौष पूर्णिमा स्नान- 3 जनवरी 2026 (संपन्न)
मकर संक्रांति स्नान- 14 जनवरी 2026
मौनी अमावस्या स्नान- 18 जनवरी 2026
बसंत पंचमी स्नान – 23 जनवरी 2026
माघ पूर्णिमा स्नान – 1 फरवरी, 2026
महाशिवरात्रि स्नान- 15 फरवरी 2026

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 12, 2026 04:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.