Kaalchakra: मां दुर्गा की कृपा से दूर होगी दरिद्रता और जागेगा सौभाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जिस दौरान मां दुर्गा के मंदिर में जाकर कुछ विशेष उपायों को करके व्यक्ति को जीवन की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 23 March 2026

Credit- Social Media

Kaalchakra Today 23 March 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का खास महत्व है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही व्रत रखना शुभ माना जाता है. इसके अलावा नियमित रूप से कुछ उपायों को करके भी जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चलेगा.

विज्ञापन

आज 23 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चैत्र नवरात्रि के दौरान दुर्गा मंदिर में जाकर किए जाने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से आपको ग्रह दोष, खराब आर्थिक स्थिति और सरकारी नौकरी से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का उपाय

मां दुर्गा के मंदिर में जाएं. एक लोटा लें. उस पर कलावा बांधें और शहद भरें, जिसके बाद उसे मां के चरणों में रख दें. साथ ही लाल कपड़े में नारियल लपेटकर मां दुर्गा को चढ़ाएं. इस दौरान दुर्गा सप्तशती के दूसरे, तीसरे और चौथे अध्याय का पाठ करें. इस उपाय से आपको दरिद्रता से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा.

सरकारी नौकरी से जुड़ा उपाय

सरकारी नौकरी पाने या सरकारी नौकरी में तरक्की पाने के लिए दुर्गा मंदिर जाकर मां रानी को सिंदूर, दूध, दही और मिश्री मिलाकर तिलक लगाएं. इसके बाद मां को लाल फूल और इत्र अर्पित करें. साथ ही नवरात्रि में नियमित रूप से ललिता सहस्रनाम का पाठ करें और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं.

विज्ञापन

मारकेश की दशा से मुक्ति पाने का उपाय

कुंडली में किसी ग्रह के मारकेश की दशा चल रही है तो दुर्गा मंदिर में मां की मूर्ति के सामने चौमुखा दीपक जलाएं. साथ ही माता रानी को श्रृंगार की सामग्री, नारियल और मेहंदी के साथ सुपारी अर्पित करें. इस दौरान देव्य अथर्वशीर्ष के 100 पाठ पढ़ें. इस उपाय से असाध्य से असाध्य कष्ट दूर हो सकते हैं.

विज्ञापन

यदि आप मां दुर्गा को खुश करने के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ