Chanakya Niti: हर किसी को अपनाने चाहिए आचार्य चाणक्य के बताए 5 गुण, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. चाणक्य की नीतियों के अनुसार, हर किसी को इन 5 गुणों को अपनाना चाहिए. इन्हें अपनाने से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है.

Chanakya Niti

Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: व्यक्ति जीवन में सफलता और सुख चाहता है तो उसे आचार्य चाणक्य की बताई नीतियों को अपनाना चाहिए. चाणक्य की नीतियों में कई ऐसी बातों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को तरक्की और सफलता मिलेगी. आप अपने जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के बताए इन 5 गुणों को जरूर अपनाना चाहिए. चलिए आपको इन सभी गुणों के बारे में बताते हैं. इन गुणों को अपनाने से आप जीवन में उन्नति करेंगे और आपका सोया हुआ भाग्य चमक उठेगा.

विज्ञापन

पवित्र वाणी

व्यक्ति को अपनी वाणी हमेशा पवित्र रखनी चाहिए. ऐसी वाणी होनी चाहिए कि, किसी को आपकी बातों का बुरा न लगें. आपकी वाणी हमेशा मधुर होनी चाहिए. पवित्र और मीठी वाणी बोलने वाला व्यक्ति खुद सुखी रहता है और दूसरों को भी खुश करता है. व्यक्ति को हमेशा पवित्र और सच बोलना चाहिए.

विज्ञापन

इन्द्रियों पर संयम

हर इंसान को ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों को वश में रखने का प्रयास करना चाहिए. अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने से व्यक्ति भोग-विलास में उलझने से बच सकता है. जीवन में सफल होने और आगे बढ़ने के लिए इंसान को इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए.

विज्ञापन

मन की शुद्धि

जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की के लिए मन को हमेशा शुद्ध रखना चाहिए. अपने विचारों को हमेशा शुद्ध रखें. इसे मन में ईश्वर का वास होता है. भगवान की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहती है. अपने मन और विचारों को हमेशा शुद्ध रखें.

प्राणियों पर दया

व्यक्ति को प्राणियों पर दया करनी चाहिए. जीवों के प्रति दयालुता और सम्मान का भाव रखना चाहिए. जीवों के प्रति दयाभाव रखना ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग है. हर व्यक्ति को अपने अंदर इस गुण को शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

धन की पवित्रता

हर व्यक्ति के जीवन में धन की पवित्रता होना बहुत ही जरूरी है. इसका अर्थ है कि, आप ईमानदारी से धन कमाएं. गलत तरीके से कमाया धन आपकी अगली पीढ़ियों के लिए दुख का कारण बन सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ