Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई जैसे प्राचीन वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में 5 पक्षियों की तस्वीरें लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, घर में शुभता आती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। आइए जानते हैं, ये 5 पक्षी कौन-से हैं और इनकी तस्वीरें लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: Nov 17, 2024 13:01

Vastu Shastra: प्राचीन काल से ही घर की दीवारों पर पशु-पक्षियों की तस्वीरों को उकेरे जाने और लगाने की परंपरा रही है। पक्षियों के नाम पर बच्चों के नाम भी रखे जाते हैं। अभिज्ञानशाकुंतलम की नायिका शकुंतला का नाम शकुन पक्षियों के नाम पर रखा गया था। मयूरी, कोयल, कोकिला, मैना, चहक आदि नाम पक्षियों के महत्व और गुण को बताते हैं।

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई जैसे प्राचीन वास्तु विज्ञान के अनुसार, यहां 5 पक्षियों की चर्चा की गई है, जिनकी तस्वीरें घर में लगाने से घर में ज्ञान और समृद्धि वास होता है और धन-दौलत में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, ये 5 पक्षी कौन-से हैं और इनकी तस्वीरें लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

---विज्ञापन---

मोर

peacock-photo

फोटो साभार: talking-birds.co.uk

पक्षी स्वतंत्रता और ऊर्जा के प्रतीक माने गए हैं। इनकी तस्वीरें घर में लगाने से घर और व्यक्ति में इन गुणों का संचार होता है। जहां तक मोर की बात है, तो यह पक्षी समृद्धि, संस्कार और शुभता को बढ़ाने वाला माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर की फोटो को सही जगह पर लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि कपड़े के व्यापारी जब दुकान में मयूर की तस्वीर लगाते है, तिजोरी नोटों से भरी रहती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

हंस

hans-ki-photo

फोटो साभार: amazon.in

हंस को हिन्दू धर्म ग्रंथों में ज्ञान और विवेक का प्रतीक बताया गया है। यह देवी सरस्वती का प्रिय वाहन है, जो विद्या की देवी हैं। हंस को विचारों की शुद्धता का भी प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि हंस की तस्वीर घर में लगाने से घर के सदस्यों में ज्ञान और विवेक में वृद्धि होती है। बच्चे पढ़ाई में तेज होते हैं। बड़े लोग बुद्धिमान निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इन सबसे जीवन सुखमय होता है। मान्यता है कि कुंवारे लड़के-लड़कियों के लिए हंस की तस्वीर शुभ होती है। यह विवाह में सफलता दिलाता है।

गोरैया

gauraiya

फोटो साभार: prakartimanthan.page

गौरैया एक डोमेस्टिक यानी घरेलू पक्षी है। यह एक ऐसा पक्षी है जो भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इसकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और घरों के आसपास रहने की आदत इसे घर के सदस्यों के लिए एक प्रिय पक्षी बनाती है। ये पक्षी समूह में रहना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, इनकी फोटो घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है। बच्चे चंचल, कुशाग्र बुद्धि वाले और बुद्धिमान बनते हैं।

कबूतर

kabootar

फोटो साभार: amazon.in

कबूतर को सदियों से शांति, प्रेम, साहचर्य और विवेक का प्रतीक माना गया है। यह भी एक घरेलू पक्षी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी तस्वीर घर में लगाने से सुख-शांति और धन में बढ़ोतरी है। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर और मजबूत होते हैं। कबूतर को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसकी तस्वीर घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कहते हैं, यात्रा पर निकलने से पहले कबूतर की तस्वीर देखने से यात्रा मंगलमय और सुखद रहती है।

तोता

tota

फोटो साभार: flipkart.com

वास्तु शास्त्र में घर में तोता पालना बेहद शुभ और फलदायी बताया है। इस शास्त्र के अनुसार, जो लोग तोता नहीं पाल सकते हैं, यदि वे घर में तोते की तस्वीर लगाते हैं, तो तोता पालने जितना ही लाभ होता है। बता दें कि भारतीय संस्कृति में तोता को पंडित और ज्ञानी की उपाधि दी गई है। यह ज्ञान, बुद्धि और वाणी का प्रतीक है। मान्यता है कि इसकी तस्वीर घर में लगाने से मेमोरी पावर मजबूत रहती है। परिवार के सदस्यों की वाणी में मधुरता आती है और वे दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 17, 2024 01:01 PM

संबंधित खबरें